ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

‘पहले जो लोग थे, कोई काम करते थे, केवल हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था : लालू-राबड़ी राज पर सीएम नीतीश का जोरदार हमला

KATIHAR : लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कटिहार में दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को एक विशाल जनसभा को

‘पहले जो लोग थे, कोई काम करते थे, केवल हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था : लालू-राबड़ी राज पर सीएम नीतीश का जोरदार हमला
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KATIHAR : लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कटिहार में दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। इस दौरान उन्होंने लालू-राबड़ी राज को याद करते हुए आरजेडी पर जोरदार हमला बोला।


चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा के साथ हमारा संबंध आज से नहीं है। बल्कि जब बीजेपी का नामकरण हुआ था, उसके पहले भी हम लोग साथ थे। हम तो अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में भी रहे और वह भी कई बार यहां आकर हमको मुख्यमंत्री बनाते रहे। लेकिन यहां पर वर्ष 2005 से जो हम लोगों ने मिलकर काम किया तो हम लोगों ने सभी चीजों को ठीक कर दिया। पहले लोग शाम में घर से नहीं निकलते थे। लेकिन अब कोई दिक्कत है। अब लड़का-लड़की सब रातभर घूमते रहते हैं। हम लोगों ने आमलोगों के हित में यह सब काम किया है।


सीएम नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले जो लोग सत्ता में थे, वो कोई काम नहीं कर रहे थे। यहां के मुस्लिम समुदाय के लिए भी पहले कुछ कहां कुछ करते थे। पहले हमेशा आपसी झगडे होते रहता था। लोग भाजपा के बारे में कुछ-कुछ बोलते रहते थे। लेकिन जब हमलोग साथ आ गए तो कहां कही बिहार में हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता है। हिंदू हों, मुस्लिम हों या कोई भी जाति के लोग हों, सबके लिए हमलोगों ने काम किया है। सबके हित में काम किया है, इसलिए सबकी हालत भी पहले से बेहतर हुई है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जो हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था, उसे हमलोगों ने तो बिल्कुल ही खत्म कर दिया है। लड़कियों को पढ़ाने के लिए भी बहुत काम हुआ है। अब लड़कियां कितनी बड़ी संख्या में पढ़ाई कर रही हैं। महिलाओं को हमलोगों ने पंचायत और नगर निकाय चुनावो में पचास फीसदी का आरक्षण दिया है। अब बड़ी संख्या में महिलाएं आगे आ रही हैं। पुलिस की नौकरी में भी उन्हें 35 प्रतिशत आरक्षण देने का काम हुआ है। इसके बाद सभी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दे दिया गया।


उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग हों या फिर महिलाएं हों। सभी के लिए हमलोगों ने काम किया है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हित में काम होता है। बिहार के लिए वह मदद कर रहे हैं। बिहार में 40 में से 40 सीट हमलोग जीतेंगे। देशभर में चार सौ से ज्यादा सीट हमलोग जीतने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और देश तेजी से आगे बढ़ेगा।  जब देश आगे बढ़ेगा तो बिहार भी उसी तेजी से आगे बढ़ता जाएगा।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बीच में हम इधर-उधर भागे हुए थे।  तब भी अमित शाह से हमारी बात होती रहती थी। लेकिन अब सब ठीक है और अब हम कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे। जहां पहले थे, अब वहीं रहेंगे और सभी लोग साथ मिलकर काम करेंगे। कुछ लोग तो बिना मतलब का भाषण देते रहता है। जब आएगा, तो बिना मतलब का भाषण देगा। मुस्लिम लोग को तो हम बता ही दिए हैं कि ये लोग पहले किसी की रक्षा नहीं करता था।  लेकिन हम लोगों ने सब कुछ ठीक कर दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें