ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

रांची जाने से पहले भावुक हुए तेजस्वी, बोले-पापा जल्द ठीक हो जाएंगे

PATNA: लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने के बाद परिवार के सभी लोग परेशान हैं. तेजस्वी यादव मां राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव के साथ रांची पिता से मुलाकात करने जा रहे हैं. रांची

रांची जाने से पहले भावुक हुए तेजस्वी, बोले-पापा जल्द ठीक हो जाएंगे
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने के बाद परिवार के सभी लोग परेशान हैं. तेजस्वी यादव मां राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव के साथ रांची पिता से मुलाकात करने जा रहे हैं. रांची जाने से पहले तेजस्वी यादव मीडिया से बात करते हुए इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि पापा जल्द ठीक हो जाएंगे. 



कई रिपोर्ट आना अभी बाकी

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद की कोरोना टेस्ट निगेटिव आई है. कई रिपोर्ट आना अभी बाकी है. उनको कई बीमारी है. उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है. उनसे मिलने के लिए वह अपने भाई और मां के साथ रांची जा रहे हैं.


जल्द मुलाकात की कोशिश

तेजस्वी यादव ने कहा कि विशेष परिस्थिति में जा रहे हैं. मुलाकात हमलोग जल्द से जल्द करना चाहते हैं. बाकी जेल अधिकारियों के उपर अनुमति देने को लेकर है. दीदी मीसा भारती रांची में हैं. वह डॉक्टरों से बात कर हालचाल जाना है. 


नीतीश को डर क्यों

तेजस्वी ने कहा कि सीएम भूल गए है कि वैशाली ही लोकतंत्र की जननी है. लोगों को बोलने का हक छिन नहीं सकते हैं. अगर कोई गड़बड़ करता है तो क्या कोई बोलेगा नहीं है. नीतीश समाजवादी नेता हैं तो उनको किस बात की डर है. अगर आलोचना से डर है तो सरकार में हो रहे गलत कामों को बंद कर दें. इस सरकार से लोकतंत्र का खतरा है.


किसी का मुंह बंद नहीं कर सकते नीतीश

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार को इस कानून को खत्म करना चाहिए. यह कानून नीतीश कुमार के कहने पर बना है. नीतीश कुमार किसी के मुंह पर ताला नहीं लगा सकते हैं. जेडीयू चुनाव में तीसरी पार्टी बनी हैं. अभी भी नीतीश कुमार नहीं सुधरते हैं तो उनकी पार्टी बर्बाद हो जाएगी. तेजस्वी ने कहा कि हमलोग आज भी कहते हैं कि आरसीपी टैक्स के बिना बिहार में कोई काम नहीं होता है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें