ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

विधान परिषद में राबड़ी और नीरज के बीच तीखी नोकझोंक, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भिड़ गए

PATNA : विधान परिषद में आज जेडीयू MLC नीरज कुमार और राबड़ी देवी के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भिड़ गए. नीरज कुमार ने राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि हमने कभी भी भ्रष्टाचार से स

विधान परिषद में राबड़ी और नीरज के बीच तीखी नोकझोंक, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भिड़ गए
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधान परिषद में आज जेडीयू MLC नीरज कुमार और राबड़ी देवी के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भिड़ गए. नीरज कुमार ने राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि हमने कभी भी भ्रष्टाचार से समझौता नही किया है.  

नीरज कुमार ने राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने हमें भ्रष्टाचार करने और संपत्ति अर्जित करने के लिए जनादेश नहीं दिया है. हमारी पार्टी ने कभी इस मुद्दे पर समझौता नहीं किया है. JDU MLC नीरज कुमार ने तेजस्वी को निशाने पर लेते हुए कहा कि ऐसा कौन बेटा है कि जिसे अपने मां- पिता के गुनाह के लिए माफी मांगना पड़ा.  

बता दें कि चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज रांची हाईकोर्ट  में सुनवाई होनी है. लालू प्रसाद यादव ने झारखंड के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत याचिका दाखिल की है. वहीं तीन अन्य मामलों में उन्‍हें जमानत मिल गई है. यदि आज लालू यादव को जमानत मिल जाती है तो वे जेल से बाहर आ जाएंगे. 

इससे पहलेलालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई को लेकर विधान परिषद पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि आज जो भी न्यायालय का फैसला आएगा हम उसका स्वागत करेंगे. हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है. 

वहीं लालू प्रसाद यादव को बेल मिलने की याचिका पर सुनवाई से पहले  ही बिहार की सियासत गरमा गई है. जनता दल यूनाइटेड ने लालू को राजनीति का कैंसर व कोढ़ बताते हुए उनकी जमानत का विरोध किया है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें