ब्रेकिंग
वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामनेवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने

कुली-कारपेंटर के बाद किसान बने राहुल गांधी, सिर पर गमछा बांधा और करने लगे धान की कटाई, कहा-किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल!

DESK: कभी कुली तो कभी कारपेंटर की भूमिका में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आपने देखा होगा। इस बार किसान के लुक में वे नजर आएं हैं। सोशल मीडिया पर उनका किसानी लुक तेजी से वायरल हो र

कुली-कारपेंटर के बाद किसान बने राहुल गांधी, सिर पर गमछा बांधा और करने लगे धान की कटाई, कहा-किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल!
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: कभी कुली तो कभी कारपेंटर की भूमिका में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आपने देखा होगा। इस बार किसान के लुक में वे नजर आएं हैं। सोशल मीडिया पर उनका किसानी लुक तेजी से वायरल हो रहा है। राहुल गांधी किसान की तरह सिर पर गमछा लपेटे हुए दिख रहे हैं उनके हाथ में हसिया है और वे धान की कटाई करते नजर आ रहे हैं। 


किसान लुक वाली तस्वीर खुद राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर अपलोड किया है। साथ ही यह लिखा भी है कि किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल! छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम, जिन्होंने उन्हें भारत में सबसे खुशहाल बनाया। धान पर MSP ₹2,640/क्विंटल, 26 लाख किसानों को ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी, 19 लाख किसानों का ₹10,000 करोड़ का कर्ज़ा माफ, बिजली का बिल आधा, 5 लाख कृषि मज़दूरों को ₹7,000/वर्ष एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे। 


वही बिहार युथ कांग्रेस ने भी राहुल गांधी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि धान,किसान और राहुल गांधी..अन्नदाता और उनका रक्षक... बिहार युथ कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए यह लिखा है कि वो अडानी के साथ खड़ा है और राहुल गांधी अन्नदाता के साथ खड़े हैं। 


दरअसल छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजनांदगांव और कवर्धा में आयोजित चुनावी रैली से पहले नवा रायपुर के पास कटिया गांव में अचानक किसानों के बीच पहुंच गये। जहां अपने सामने खेत में राहुल गांधी को देख वहां मौजूद किसान भी हैरान रह गये। राहुल गांधी ने सिर में गमछा बांध रखा था। राहुल गांधी ने किसानों को देखा कि वे धान की फसल काट रहे हैं तो उन्होंने हसिया मांगा और खुद फसल को काटने में लग गये। 


राहुल गांधी को धान काटते देख वहां मौजूद किसान देखते रह गये। इस दौरान राहुल गांधी ने किसानों से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद थे। राहुल गांधी को देख इन नेताओं ने भी हाथ में हसिया लिया और धान की फसलों को काटने में लग गये। 




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें