ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

झारखंड से बड़ी खबर: सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे झारखंड के अगले मुख्यमंत्री

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की सियासत से निकलकर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जमीन घोटाले में ईडी की पूछताछ के बाद ह

झारखंड से बड़ी खबर: सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे झारखंड के अगले मुख्यमंत्री
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की सियासत से निकलकर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जमीन घोटाले में ईडी की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। 


हेमंत सोरेन के बाद झारखंड के आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। जेएमएम के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। राजभवन से इस बात की पुष्टि हुई है कि हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।


जेएमएम ने राज्यपाल से आज ही शपथ ग्रहण कराने की मांग की है। जेएमएम ने राज्यपाल से शपथ ग्रहण कराने के लिए समय मांगा है। जेएमएम ने आधी रात तक शपथ ग्रहण के लिए समय मांगा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक राजभवन के सामने जमा हैं। JMM का कहना है कि चंपई सोरेन का शपथग्रहण आज ही होना चाहिए।


बता दें कि बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा की सरकार में झामुमो नेता चंपई सोरेन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था और अहम मंत्रालय दिए गए थे। चंपई 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक मंत्री रहे। इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया था और फिर हेमंत सोरेन की अगुवाई में बनी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में चंपई सोरेन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन मंत्री बनाया गया था। दूसरी बार 2019 में फिर से हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर चंपई सोरेन को परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनाया गया। चंपई सोरेन झामुमो के उपाध्यक्ष भी हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें