ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

चंपाई सोरेन की कैबिनेट का विस्तार, झारखंड सरकार में मंत्री बने ये 8 नेता; विभागों का हुआ बंटवारा

RANCHI: शुक्रवार को झारखंड की चंपई सोरेन सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ। चंपई कैबिनेट में मंत्री के तौर पर 8 नेताओं ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। चंपाई सोरेन की सरकार में शिबू सोरे

चंपाई सोरेन की कैबिनेट का विस्तार, झारखंड सरकार में मंत्री बने ये 8 नेता; विभागों का हुआ बंटवारा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: शुक्रवार को झारखंड की चंपई सोरेन सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ। चंपई कैबिनेट में मंत्री के तौर पर 8 नेताओं ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। चंपाई सोरेन की सरकार में शिबू सोरेन के दूसरे बेटे और हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।


हेमंत सरकार में मंत्री रहे तमाम नेताओं को फिर से मंत्री बनाया गया है। कांग्रेस की तरफ से बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और रामेश्वर ओरन ने मंत्री पद की शपथ ली है हालांकि नई सरकार में अन्य विधायकों को मौका नहीं देने पर कांग्रेस के 10 विधायकों ने बैठक कर शपथ ग्रहण का बहिष्कार करने का एलान किया था लेकिन बाद में मान गए।


उधर, जेएमएम ने भी पार्टी के पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। सिर्फ हेमंत सोरेन की जगह बसंत सोरेन और जोभा मांझी की जगह दीपक बिरुआ को मंत्री बनाया गया है। वहीं मंत्री पद का शपथ लेने वालों में शामिल वैधनाथ राम का नाम अंतिम समय में काट दिया गया।


इससे पहले जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और उनके इस्तीफे के बाद चंपाई सोरेन ने बीते दो फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उस वक्त उनके साथ कांग्रेस से आलमगिर आलम और आरजेडी कोटे से सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनाया गया था।


उधर, चंपाई सोरेन सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गृह विभाग अपने पास रखा है जबकि वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी एक बार फिर रामेश्वर उरांव को सौंपी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को पथ निर्माण, भवन निर्माण और जल संसाधन जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें