ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

Jharkhand land scam: मुख्यमंत्री आवास पहुंची ED की टीम, सीएम हेमंत सोरेन से कर रही पूछताछ

RANCHI: झारखंड में हुए जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शिकंजा कस दिया है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईडी की टीम बुधवा

Jharkhand land scam: मुख्यमंत्री आवास पहुंची ED की टीम, सीएम हेमंत सोरेन से कर रही पूछताछ
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड में हुए जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शिकंजा कस दिया है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईडी की टीम बुधवार को सीएम हाउस पहुंची है। मुख्यमंत्री आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।


दरअसल, जमीन घोटाले की आंच सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी के अधिकारी सीएम आवास में पहुंचे है। ईडी दफ्तर से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बीच सुरक्षा काफी सख्त कर दी गई है। सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ईडी के अधिकारियों को स्कॉट करते हुए सीएम हाउस तक पहुंचाया।


 ईडी अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात CRPF जवान हेलमेट और बॉडी कैमरा से लैस हैं। बता दें कि ईडी ने सुरक्षा को लेकर झारखंड सरकार को पत्र लिखा था लेकिन उससे पहले ही गृह विभाग ने ईडी ऑफिस से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर दिया है। मुख्यमंत्री आवास में ईडी की टीम सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें