ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

बिहार में कोरोना महामारी को लेकर LJP और JDU में सीधी भिड़ंत, चिराग पर ललन सिंह ने बोला बड़ा हमला

PATNA : नीतीश सरकार की लगातार आलोचना कर रहे चिराग पासवान को लेकर जनता दल यूनाइटेड आर या पार के मूड में है पानी अब जेडीयू के सिर के ऊपर से गुजर रहा है. लिहाजा नीतीश कुमार के बे

बिहार में कोरोना महामारी को लेकर LJP और JDU में सीधी भिड़ंत, चिराग पर ललन सिंह ने बोला बड़ा हमला
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : नीतीश सरकार की लगातार आलोचना कर रहे चिराग पासवान को लेकर जनता दल यूनाइटेड आर या पार के मूड में है पानी अब जेडीयू के सिर के ऊपर से गुजर रहा है. लिहाजा नीतीश कुमार के बेहद करीबी और पार्टी के सांसद ललन सिंह ने कमान संभाली है ललन सिंह एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पर जोरदार हमला बोला है

चिराग कालिदास हो गए

बिहार में कोरोना महामारी को लेकर चिराग पासवान लगातार नीतीश सरकार की आलोचना कर रहे हैं. महामारी से निपटने के लिए सरकार की तरफ से किए जा रहे इंतजामों पर सवाल खड़े कर रहे हैं. जिसे लेकर अब ललन सिंह ने चिराग पासवान पर हमला बोल दिया है. ललन सिंह ने चिराग पासवान को कालिदास बताया है. जेडीयू सांसद ने कहा है कि चिराग पासवान जिस डाल पर बैठते हैं उसी को काटते हैं. चिराग पासवान विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. 


विपक्ष की भूमिका निभा रहे चिराग

कोरोना जांच को लेकर बार-बार सवाल उठाए जाने से जेडीयू के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद ललन सिंह भड़क गए. ललन सिंह ने कहा कि चिराग पासवान कालिदास हो गए है. जिस डाल पर बैठते है उसी को काटते में लग जाते है. चिराग का कही पर निगाहे और कही पर निशाना होता है. वह विपक्ष की भूमिका निभा रहे है.निंदक जितना नजदीक रहे उतना अच्छा रहता है. ललन सिंह ने दावा किया कि बिहार में आज 83 हजार टेस्ट हो रहे. तीन दिन अंदर एक लाख जांच हो जाएगा. नीतीश कुमार काम करने में विश्वास रखते है. 



लोजपा ने पीएम के बयान का किया समर्थन

एलजेपी ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार सरकार को टेस्टिंग बढ़ाने को लेकर दिए गए सुझाव का स्वागत किया है. लोक जनशक्ति पार्टी पहले से यह मांग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करती आयी है. पार्टी ने अब प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद टेस्टिंग तेज़ी आने की उमीद जताई है. पूर्व से ही यह मांग लोक जनशक्ति पार्टी करती आयी है कि बिहार में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की आवश्यकता है. अब प्रधानमंत्री जी के हस्तक्षेप कर सुझाव देने के बाद आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि बिहार सरकार टेस्टिंग बढ़ाएगी ताकि बिहार को कोरोना से सुरक्षित किया जा सके.


पीएम ने टेस्टिंग बढ़ाने का दिया सुझाव

कल पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीएम समेत कई राज्यों के सीएम से कोरोना संकट पर बात कर रहे थे. इस दौरान पीएम ने कहा था कहा था कि बिहार समेत कई राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत है. 80 प्रतिशत एक्टिव केस सिर्फ 10 राज्यों से आ रहे है.सभी राज्य कोरोना संकट में केंद्र के साथ मिलकर का करे. अब हॉस्पिटल और डॉक्टरों पर दवाब बढ़ गया है. 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें