ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

JDU में शामिल हुए जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह, ललन सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

PATNA : बिहार में मुख्य विपक्षी दल आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे इंजीनियर अजीत सिंह लालू प्रसाद यादव की जगह नीतीश कुमार से प्रभावित हैं. इसी प्रभाव का असर

JDU में शामिल हुए जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह, ललन सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में मुख्य विपक्षी दल आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे इंजीनियर अजीत सिंह लालू प्रसाद यादव की जगह नीतीश कुमार से प्रभावित हैं. इसी प्रभाव का असर है कि वह अपने परिवार से बगावत कर आज जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गये हैं. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जगदानंद सिंह के छोटे बेटे को अपनी पार्टी में शामिल कराया. 


अजीत सिंह का कहना है कि वो बचपन से ही सीएम नीतीश कुमार के कामकाज को देख रहे हैं और उनसे काफी प्रभावित हैं. इसलिए बिना शर्त जेडीयू में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे आरजेडी से ज्यादा जदयू में सीखने का मौका मिलेगा. साथ ही यह भी कहा कि जेडीयू ही समाजवादियों की पार्टी है. उन्होंने यह भी कहा कि इससे उनके और परिवार के बीच या पिता से उनके रिश्ते खराब नहीं होंगे.


बता दें कि जगदानंद सिंह के छोटे बेटे से पहले बड़े बेटे सुधाकर भी बगावत कर चुके हैं. हालांकि अभी वो आरजेडी के रामगढ़ से विधायक हैं. जगदानंद सिंह के बड़े बेटे सुधाकर सिंह 2010 में बगावत कर चुके हैं. हालांकि उस समय आरजेडी के तरफ से टिकट देने पर सहमति भी बन गई थी. लेकिन जगदानंद सिंह तैयार नहीं हुए और सुधाकर सिंह को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बना लिया लेकिन चुनाव में जगदानंद सिंह ने अपने बेटे के खिलाफ जमकर प्रचार किए और सुधाकर चुनाव भी हार गए.


जगदानंद सिंह के चार बेटे हैं. दिवाकर सिंह, डॉक्टर पुनीत कुमार सिंह, सुधाकर सिंह जो रामगढ़ से विधायक हैं और इंजीनियर अजित कुमार सिंह. अजीत सिंह तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने अंर्तजातीय विवाह किया था. जगदानंद सिंह ने अपने बड़े भाई और समाजवादी नेता सच्चिदानंद सिंह के खिलाफ चुनाव लड़कर ही राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी. सच्चिदानंद सिंह उस समय के प्रभावशाली नेताओं में से एक थे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें