ब्रेकिंग
वियतनाम में मौत के बाद भी नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी की पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामनेवियतनाम में मौत के बाद भी नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी की पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने

लिपि सिंह के बचाव में उतरा JDU, कहा- जो गाड़ी मिली उससे गईं कोर्ट

PATNA : दिल्ली में जदयू के MLC की गाड़ी से घूम रही बाढ़ की ASP लिपि सिंह के बचाव में जदयू नेता बेशर्मी पर उतर आये हैं. जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने सवाल उठा रहे मीडियाकर्मियों

लिपि सिंह के बचाव में उतरा JDU, कहा- जो गाड़ी मिली उससे गईं कोर्ट
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA : दिल्ली में जदयू के MLC की गाड़ी से घूम रही बाढ़ की ASP लिपि सिंह के बचाव में जदयू नेता बेशर्मी पर उतर आये हैं. जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने सवाल उठा रहे मीडियाकर्मियों को ही जमकर हड़काया है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि लिपि सिंह जिस गाड़ी से चाहें उससे जा सकती हैं. https://www.youtube.com/watch?v=GBPTgFCmYrc&feature=youtu.be लिपि सिंह के लिए जदयू ने मोर्चा खोला बाढ़ की ASP जदयू के प्रमुख नेता RCP सिंह की पुत्री हैं. दिल्ली में आज वे अनंत सिंह का ट्रांजिट रिमांड लेने जिस गाड़ी में पहुंची थी उस पर राज्यसभा MP का स्टीकर लगा था.वो गाड़ी जदयू के विधान पार्षद रणवीर नंदन की निकली. जाहिर है लिपि सिंह पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. मीडिया ने ये सवाल जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह से पूछा. संजय सिंह मीडिया को ही हड़काने लगे. संजय सिंह ने कहा कि मीडिया को ही नियम कायदे की जानकारी होनी चाहिये. लिपि सिंह जिस गाड़ी से चाहें जा सकती हैं. जो गाड़ी उपलब्ध थी उससे वे गयीं. पहले से ही आरोपों के घेरे में रही हैं लिपि सिंह बाढ की एएसपी लिपि सिंह पहले से ही आरोपों के घेरे में रही हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने उन्हें बाढ के एएसपी पद से हटा दिया था. लेकिन चुनाव खत्म होते ही उन्हें फिर से वहीं तैनात कर दिया गया. लोगों के बीच तभी से चर्चा थी कि सत्ता चलाने वालों ने अनंत सिंह को निपटाने के लिए ही उन्हें वहां तैनात किया है. आज दिल्ली प्रकऱण  ने लिपि सिंह पर लगे आरोपों को बल दे दिया है.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें