ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

जेडीयू को पसंद नहीं है योगी मॉडल.. कुशवाहा बोले- बिहार में नहीं चलेगी बुलडोजर संस्‍कृति

PATNA : बिहार में यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ के अपराध नियंत्रण के बुलडोजर मॉडल पर राजनीति तेज है। एक ओर भाजपा ने बिहार में कानून-व्‍यवस्‍था के लिए योगी मॉडल की मांग क

जेडीयू को पसंद नहीं है योगी मॉडल.. कुशवाहा बोले- बिहार में नहीं चलेगी बुलडोजर संस्‍कृति
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ के अपराध नियंत्रण के बुलडोजर मॉडल पर राजनीति तेज है। एक ओर भाजपा ने बिहार में कानून-व्‍यवस्‍था के लिए योगी मॉडल की मांग की है तो जनता दल यूनाइटेड ने बिहार में नीतीश मॉडल की वकालत की है। छपरा में एक अपराधी के घर कुर्की जब्ती के बाद बुलडोजर चला तो इस पर जेडीयू की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।


जेडीयू की तरफ से पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में योगी मॉडल नहीं नीतीश मॉडल ही चलेगा। उन्‍होंने कहा कि किसी एक अपराधी के कारण घर पर बुलडोजर चला देना कहीं से उचित नहीं कहा जा सकता है। अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के और भी अनेक उपाय हैं। 


कुशवाहा ने कहा कि साल 2005 के पहले बिहार का हाल क्या था, यह किसी से छिपा नहीं है। तब अपराध नियंत्रण के नीतीश मॉडल की पूरे देश में चर्चा रही थी। उसी के कारण अपराधी आज भी खौफ खाते हैं। बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए नीतीश मॉडल बेहतर है और यहां न तो किसी और मॉडल की जरूरत है, न ही बुलडोजर संस्कृति की। अगर बुलडोजर चलाना ही है तो सरकारी जमीन को अतिक्रमित कर बनाए गए भवनों पर चले।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें