ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

JDU को मणिपुर में मिला राज्य पार्टी का दर्जा, नीतीश के लिए बड़ी उपलब्धि

DESK : नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पार्टी को मणिपुर में राज्य पार्टी का दर्जा मिल गया है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ जेड

JDU को मणिपुर में मिला राज्य पार्टी का दर्जा, नीतीश के लिए बड़ी उपलब्धि
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पार्टी को मणिपुर में राज्य पार्टी का दर्जा मिल गया है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ जेडीयू के अन्य नेताओं के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। इसकी आधिकारिक तौर पर जानकारी भी दे दी गई है। दरअसल, मणिपुर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी का शानदार प्रदरशन रहा था। यही वजह है कि जेडीयू को मणिपुर में राज्य पार्टी का दर्जा मिल गया है। बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बाद अब मणिपुर में भी जेडीयू का नाम जुड़ गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू को छह सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 




आपको बता दें, निर्वाचन आयोग ने इलेक्‍शन सिंबल्‍स (रिजर्वेशन एंड एलाटमेंट) आदेश 1968 के प्रावधानों के तहत ये दर्जा दिया है। अगर जेडीयू को चार राज्‍यों में ये दर्जा मिल जाता है तो इसे राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाएगा। वर्तमान में तीन राज्‍यों में जेडीयू ने अपना परचम लहरा लिया है। 




अब जेडीयू पूरी तैयारी के साथ सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी, जिसमें भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधायक शालिनी मिश्रा, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, भीष्म साहनी, प्रदेश प्रवक्ता मंजीत सिंह, मुख्यालय प्रभारी महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह तथा सिवान, सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण तथा पश्चिमी चंपारण के जदयू जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें