ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

लालटेन छाप वाली गाड़ी से जेडीयू के रोड शो में पहुंचे खेसारी लाल यादव : कार को देख लोग भी रह गये हैरान

BETTIAH : वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार कुशवाहा के पक्ष में खेसारी लाल यादव ने गुरुवार को चुनाव प्रचार किया। आरजेडी के चुनाव चिन्ह लालटे

लालटेन छाप वाली गाड़ी से जेडीयू के रोड शो में पहुंचे खेसारी लाल यादव : कार को देख लोग भी रह गये हैरान
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH : वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार कुशवाहा के पक्ष में खेसारी लाल यादव ने गुरुवार को चुनाव प्रचार किया। आरजेडी के चुनाव चिन्ह लालटेन छाप की फोटो वाली गाड़ी में बैठकर भोजपुरी फिल्म स्टार व सिंगर खेसारी लाल यादव जेडीयू प्रत्याशी सुनील कुमार कुशवाहा के रोड शो में शामिल होने पहुंचे थे। शनिचरी थानाक्षेत्र स्थित मुन्ना मोटानी फार्म हाउस से यह रोड शो शुरू किया था। 


इस रोड शो में सैकड़ों बाइक सवार और सैकड़ों की संख्या में कार सवार समर्थक शामिल हुए। इस दौरान भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव ने हाथ जोड़कर मतदाताओं से जदयू प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रोड शो में लौरिया विधायक सह भोजपुरी गीतकार विनय बिहारी भी मौजूद थे।


बेतिया के नरकटियागंज मे रोड शो करने आए खेसारीलाल यादव, प्रत्याशी सुनील कुमार व अन्य लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का प्रचार-प्रसार आज शाम थम जायेगा। ऐसे में सभी प्रत्याशी चुनाव-प्रचार में अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं। वहीं वाल्मिकिनगर लोकसभा चुनाव में NDA गठबंधन से JDU प्रत्याशी के लिए भाजपा के दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।


वहीं आज प्रचार-प्रसार के आखिरी दिन भोजपुरी सिने स्टार खेसारीलाल यादव ने एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार के पक्ष में रोड शो किया। रोड शो में सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। लोगों का हुजूम सड़क के अलावा घरों की छतों से खेसारी लाल की एक झलक पाने को बेताब दिखा। खेसारीलाल यादव ने खुली गाड़ी से ही हाथ हिलाकर लोगों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें