ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

JDU का चुनावी मिशन आज से, नीतीश अगले 6 दिनों तक जिलास्तर के पार्टी नेताओं से संवाद करेंगे

PATNA : आज का दिन बिहार की राजनीति के लिए सुपर संडे बन गया है। एक तरफ अमित शाह वर्चुअल रैली को संबोधित करने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव गरीब अधिकार दिवस मना रहे है

JDU का चुनावी मिशन आज से, नीतीश अगले 6 दिनों तक जिलास्तर के पार्टी नेताओं से संवाद करेंगे
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आज का दिन बिहार की राजनीति के लिए सुपर संडे बन गया है। एक तरफ अमित शाह वर्चुअल रैली को संबोधित करने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव गरीब अधिकार दिवस मना रहे हैं। इन दोनों की तैयारी के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार आज से अपने चुनावी मिशन की शुरुआत कर रहे हैं। आज से 6 दिनों तक अपनी पार्टी के जिलास्तर के नेताओं से संवाद करेंगे और अपनी पार्टी के नेताओं को चुनावी टिप्स देंगे। 


नीतीश कुमार आज पश्चिम और पूर्वी चंपारण के अलावे मधुबनी, शिवहर और सीतामढ़ी के जेडीयू नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मोबाइल ऐप के जरिए इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जोड़ने को कहा गया है। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के सुबह 11 बजे शुरू होगी जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री कम से कम 4 से 5 घंटे जिलाध्यक्षों से लेकर बूथ लेवल तक के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। जनता दल यूनाइटेड की तरफ से पार्टी के सभी पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ने के लिए लिंक साझा किया जा चुका है। 


सीएम नीतीश 6 दिनों में सभी 38 जिलों के पार्टी नेताओं के साथ संवाद करेंगे। 8 जून को वह सुपौल सहरसा मधेपुरा किशनगंज अररिया पूर्णिया कटिहार दरभंगा, 9 जून को गोपालगंज सारण सीवान और वैशाली, 10 जून को समस्तीपुर बेगूसराय खगड़िया भागलपुर बांका मुंगेर लखीसराय शेखपुरा और जमुई के पार्टी नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे जबकि एक 11 जून को नालंदा पटना भोजपुर बक्सर कैमूर रोहतास और 12 जून को अरवल जहानाबाद औरंगाबाद गया और नवादा के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें