ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

'जन विश्वास यात्रा' के दौरान तेजस्वी खेलने लगे क्रिकेट, विराट-विराट चिल्लाने लगे समर्थक, कहा..सर कोहली वाला शॉर्ट मारिये

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 20 फरवरी से 'जन विश्वास यात्रा' पर है। यात्रा के दौरान वो कई जिलों में रथ पर सवार होकर जा रहे हैं। रोड शो कर रहे है और ज

'जन विश्वास यात्रा' के दौरान तेजस्वी खेलने लगे क्रिकेट, विराट-विराट चिल्लाने लगे समर्थक, कहा..सर कोहली वाला शॉर्ट मारिये
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 20 फरवरी से 'जन विश्वास यात्रा' पर है। यात्रा के दौरान वो कई जिलों में रथ पर सवार होकर जा रहे हैं। रोड शो कर रहे है और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में तेजस्वी यादव  कटिहार पहुंचे थे। तभी अचानक हाथ में बल्ला लिये पिच पर उतर गए। कई गेंदों पर बल्ला घुमाया। तेजस्वी यादव को बैटिंग करते देख उनके समर्थक विराट-विराट चिल्लाने लगे। कहने लगे कि सर विराट कोहली वाला शॉर्ट मारिये। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।


दरअसल तेजस्वी यादव राज्यसभा सदस्य अहमद अशफाक करीम के मेडिकल कॉलेज में आए हुए थे। इस दौरान मैदान में क्रिकेट खेल रहे मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने तेजस्वी यादव से क्रिकेट खेलने को कहा। फिर क्या था तेजस्वी ने हाथ में बैट पकड़ा और एक के बाद एक गेंद पर बैटिंग करने लगे। तेजस्वी को बैटिंग करते देखने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कोई सिक्सर मारने की बात करने लगा तो कोई विराट कोहली..विराट कोहली कहकर चिल्लाने लगा। इस दौरान कुछ लोग तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। 


बता दें कि 26 फरवरी की देर रात तेजस्वी यादव कटिहार पहुंचे थे जहां मिरचाईबाड़ी के हनुमान मंदिर में देर रात अपने समर्थकों को संबोधित किया और कटिहार मेडिकल कॉलेज में उन्होंने रात्रि विश्राम किया। अगले दिन सुबह 27 फरवरी को वो रोड शो के लिए निकलने वाले थे। लेकिन तभी मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड पर पहले से क्रिकेट खेल रहे युवकों की नजर जब तेजस्वी यादव पर गई तो वे बैटिंग करने के लिए जिद्द करने लगे। जिसके बाद तेजस्वी ने हाथ में बल्ला थामा और पीच पर उतर गये। इस दौरान वे कई शॉर्ट मारते भी दिखे। एक पॉलिटिशियन को क्रिकेट खेलता देख वहां पर मौजूद लोग देखते ही रह गये। विराट कोहली कहकर तेजस्वी को संबोधित करने लगे। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। क्रिकेट खेलने के बाद तेजस्वी यादव रोड शो के लिए रवाना हो गये। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें