ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

जन अधिकार पार्टी (JAP) का कांग्रेस में विलय, बेटे के साथ पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल

DELHI: बिहार की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (JAP) ने कांग्रेस में विलय कर लिया है। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव अपने बेटे सार

जन अधिकार पार्टी (JAP) का कांग्रेस में विलय, बेटे के साथ पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: बिहार की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (JAP) ने कांग्रेस में विलय कर लिया है। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव अपने बेटे सार्थक रंजन के साथ कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि अब पप्पू यादव कांग्रेस की टिकट पर पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस में जाप के विलय के बाद पप्पू यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद कहा और कांग्रेस के प्रति आभार जताया। 


मीडिया को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व के अलावे और कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा हुआ था इसलिए हमने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। पप्पू यादव के साथ-साथ उनके बेटे सार्थक रंजन ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पिता के साथ-साथ बेटे भी कांग्रेसी हो गये हैं। कांग्रेस में जाप के विलय होने की घोषणा खुद पप्पू यादव ने की। बता दें कि उनकी पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य हैं। ऐसे में अब पप्पू यादव को कांग्रेस बिहार में लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बना सकती है। 


इससे पहले मंगलवार रात पप्पू यादव ने पटना में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। तीनों नेताओं के बीच आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई और रणनीति बनाई गई थी। वहीं, लालू यादव से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने लालू को अपना अभिभावक और पितातुल्य बताया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करेंगे। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लालू एवं तेजस्वी यादव से मुलाकात का फोटो शेयर किया था। उन्होंने लिखा कि बिहार में INDIA गठबंधन की मजबूती, सीमांचल-कोसी, मिथिलांचल में 100 फीसदी सफलता का लक्ष्य है। सभी मिलकर बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई। 


आपको बताते चलें कि, पप्पू यादव लंबे समय से कोसी और सीमांचल क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे महागठंबधन में रहकर पूर्णिया सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि, अभी तक  महागठबंधन में कैंडिडेट और सीट को लेकर कोई बात नहीं बन पाई है। इसी सिलसिले में वे लगातार लालू एवं तेजस्वी यादव के संपर्क में थे। ऐसे में इस बात की चर्चा तेज हो गयी है कि पप्पू यादव को कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है। आज पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जाप का विलय कांग्रेस में कर लिया है। वे और उनके बेटे भी कांग्रेस में शामिल हो गये है। जबकि उनकी पत्नी पहले से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद है। अब पति-पत्नी और बेटे तीनों कांग्रेस के हाथों को मजबूत करेंगे। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें