ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

हेमंत सोरेन ने HC से याचिका वापस ली, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा गिरफ्तारी का मामला

DELHI: लैंड स्कैम मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे उन्होंने वापस ले लिया है। हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने HC से याचिका वापस ली, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा गिरफ्तारी का मामला
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: लैंड स्कैम मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे उन्होंने वापस ले लिया है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट हेमंत सोरेन की याचिका पर कल सुनवाई करेगा।


वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में हेमंत की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की है। कपिल सिब्बल ने कहा है कि चुनाव से पहले विपक्ष के सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।सुप्रीम कोर्ट इस मामले में कल यानी शुक्रवार को सुनवाई करेगा। कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हमने रांची हाई कोर्ट से याचिका वापस ले ली है।


झारखंड में हुए जमीन घोटाला में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने बुधवार को लंबी पूछताछ के बाद देर रात हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी से पहले ईडी की कस्टडी में हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे थे और अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। इसके बाद ईडी हेमंत सोरेन को रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय ले गई थी और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी थी।


हेमंत सोरेन का गिरफ्तारी से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं, "ईडी मुझे आज गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं क्योंकि मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं. पूरे दिन पूछताछ के बाद उन्होंने मुझे उस मामले में गिरफ्तार करने का फैसला लिया है, जोकि मुझसे जुड़ा है ही नहीं. उनके पास कोई सबूत नहीं है. दिल्ली में मेरे आवास पर रेड मारकर उन्होंने मेरी इमेज को खराब करने की कोशिश की.”

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें