ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

‘सिटिंग CM को गलत तरीके से गिरफ्तार किया’ हेमंत की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, बोले- ED के जरिए ये तो कोई भी सरकार गिरा देंगे

DELHI: झारखंड में जमीन घोटाले में ईडी द्वारा पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कड़ी आपत्ति जताई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कें

‘सिटिंग CM को गलत तरीके से गिरफ्तार किया’ हेमंत की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, बोले- ED के जरिए ये तो कोई भी सरकार गिरा देंगे
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: झारखंड में जमीन घोटाले में ईडी द्वारा पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कड़ी आपत्ति जताई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि केंद्र की बीजेपी सरकार गलत तरिके से लोगों को फंसाने का काम कर रही है। केजरीवाल ने कहा है कि झारखंड में बीजेपी ने सरकार गिराने की पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो सकी।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि झारखंड में जो बीजेपी ने किया वह पूरी तरह से गलत है। सीटिंग सीएम को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया। ईडी की इस्तेमाल कर ये लोग तो कोई भी सरकार गिरा देंगे। महाराष्ठ्र के अंदर इन्होंने सरकार गिरा दी और अब झारखंड के अंदर भी इनकी पूरी कोशिश सरकार गिराने की थी लेकिन वो सरकार गिरा नहीं पाए। 


उन्होंने कहा कि 48 घंटे तक इंतजार किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग टूट जाएंगे लेकिन ये तो अच्छा हुआ कि कोई नहीं टूटा। ये जो चल रहा है देश के अंदर, डिक्टेटरशीप चल रही है। ईडी का इस्तेमाल कर चारों तरफ सरकार को गिराया जा रहा है और जनतंत्र को गलत तरिके से खत्म किया जा रहा है। यह देश के लिए सही नहीं है।


बता दें कि शराब घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई से नाराज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले दिनों बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे थे। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि बीजेपी में शामिल कराने के लिए ईडी के जरीए उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को परेशान किया जा रहा है हालांकि, उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि ना वे झुकेंगे और ना ही बीजेपी में जाएंगे, चाहें उन्हें जेल में ही क्यों न डाल दिया जाए।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें