ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

‘हर हाल में हाजीपुर से ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव’ पारस का बड़ा एलान, बोले- गठबंधन में उचित सम्मान नहीं मिला तो...

DELHI: एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने संसदीय दल की बैठक की। बैठक में पार्टी नेताओं से विचार विमर्

‘हर हाल में हाजीपुर से ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव’ पारस का बड़ा एलान, बोले- गठबंधन में उचित सम्मान नहीं मिला तो...
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने संसदीय दल की बैठक की। बैठक में पार्टी नेताओं से विचार विमर्श करने के बाद पारस ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि वे और उनके सांसद उसी सीट से चुनाव लड़ेंगे, जिस सीट से वे जीतकर पार्लियामेंट में पहुंचे हैं।


पार्टी की संसदीय दल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष और एनडीए सरकार में मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि अप्रैल और मई महीने में लोगसभा का चुनाव होने जा रहा है। संभवतः एक दो दिनों में चुनाव की तारीखों का एलान हो जाएगा। हमारी पार्टी 2014 से लेकर अभी तक एनडीए का हिस्सा है और आजतक बहुत ही ईमानदारी और वफादारी से हमलोगों ने एनडीए गठबंधन के साथ मित्रता निभाई।


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोजपा के तमाम पांच सांसद और अन्य पदाधिकारियों ने आज बैठक की। मीडिया के माध्यम से जो खबरें सामने आ रही है, उसके मुताबिक हमारी पार्टी को सीटों के बंटवारे में तरजीह नहीं दी गई है। इससे हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में निराशा है। राजनीति करने वाला आदमी कोई साधु का जमात नहीं होता है और उसे जनता के बीच में जाने होता है।


पारस ने कहा कि संसदीय बोर्ड ने फैसला लिया है कि जब तक बीजेपी का लिस्ट नहीं आता है तबतक हमारी बीजेपी नेतृत्व से मांग हैं कि कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार जरूर विचार करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तरफ से जबतक सीटों को लेकर विदिवत एलान नहीं किया जाता है और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की जाती है तबतक हमलोग इंतजार करेंगे। यदि हमलोगों को उचित सम्मान नहीं दिया गया तो हमारी पार्टी और हमलोग स्वतंत्र हैं। सभी दरवाजे खुले हुए हैं कहीं भी जाकर हमलोग चुनाव लड़ेंगे।




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें