ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

झारखंड से BJP के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे हरिहर महापात्रा! स्पाइसजेट से जुड़े कारोबारी ने खरीदा नोमिनेशन फॉर्म

JHARKHAND: झारखंड से BJP के राज्यसभा उम्मीदवार हरिहर महापात्रा होंगे। स्पाइसजेट से जुड़े कारोबारी ने आज नामांकन फॉर्म खरीदा जिसके बाद इस बात की चर्चा होनी शुरू हो गयी है। बता द

झारखंड से BJP के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे हरिहर महापात्रा! स्पाइसजेट से जुड़े कारोबारी ने खरीदा नोमिनेशन फॉर्म
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: झारखंड से BJP के राज्यसभा उम्मीदवार हरिहर महापात्रा होंगे। स्पाइसजेट से जुड़े कारोबारी ने आज नामांकन फॉर्म खरीदा जिसके बाद इस बात की चर्चा होनी शुरू हो गयी है। बता दें कि बीमार पड़ी एयरलाइंस स्पाइसजेट में जान डालने वाले मुंबई के बड़े कारोबारी हरिहर महापात्रा झारखंड से बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। स्पाइसजेट को नई जिंदगी देने वाले कारोबारी को बीजेपी अपना उम्मीदवार बना रही है।


 जिन्होंने 1100 करोड़ रूपये का निवेश कर स्पाइसजेट को नई जिंदगी दी थी। यह बात इसलिए निकलकर सामने आ रही है कि उन्होंने राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार के रूप में आवेदन के लिए फॉर्म खरीदा है। 11 मार्च तक नामांकन की आखिरी तिथि है। 21 मार्च को राज्यसभा चुनाव होगा। बता दें कि कांग्रेस के धीरज साहू और बीजेपी के समीर उरांव का कार्यकाल खत्म हो रहा है। जेएमएम की ओर से सरफराज अहमद और बीजेपी की तरफ से हरिहर महापात्रा उम्मीदवार बन सकते हैं। 


बता दें कि हरिहर महापात्रा इससे पूर्व 2016 में भी बीजेपी के समर्थन से राज्यसभा का चुनाव लड़े थे लेकिन कांग्रेस के कपिल सिब्बल से हार गये थे। हरिहर महापात्रा का नाम उस वक्त चर्चा में आया था जब उन्होंने गुजरात के खजोद में देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग बनाने का ऐलान किया था लेकिन 5.5 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी वो इस योजना को पूरा नहीं कर सके। अब उनके राज्यसभा जाने की चर्चा हो रही है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें