ब्रेकिंग
बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है

‘चले थे मोदी का सामना करने.. तास के पत्ते जैसे बिखर गए’ तेजस्वी के दावे पर मांझी का पलटवार

GAYA: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I.A और NDA आमने सामने आ गए हैं। दोनों गठबंधन के नेता पांच राज्यों में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। जापा

‘चले थे मोदी का सामना करने.. तास के पत्ते जैसे बिखर गए’ तेजस्वी के दावे पर मांझी का पलटवार
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I.A और NDA आमने सामने आ गए हैं। दोनों गठबंधन के नेता पांच राज्यों में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। जापान जाने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए के लोग घबरा गए हैं और उनकी हार तय है। तेजस्वी के इस बयान पर हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है।


गया में मीडिया से बातचीत के दौरान जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अखाड़ों में पहलवान हमेशा कहते हैं कि अबकी बार आओ, पटक देंगे तो वही बात ये लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चले थे भारत के प्रधानमंत्री बनने, सभी दल एक होकर बीजेपी का सामना करेंगे, लेकिन आज स्थिति क्या है? ताश के पत्ते की तरह सब बिखर गए हैं।


मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मन बहलाने के लिए और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह की बात कहते रहते हैं। पूर्व सीएम ने भी दावा किया है कि सभी पांच राज्यों में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। बता दें कि सरकारी दौरे पर जापान जाने के लिए पटना से दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी ने पांच राज्यों में बीजेपी की हार का दावा किया था।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें