ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर JDU की सहमति, पूर्व राष्ट्रपति से मिले ललन सिंह

DESK: देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने की कवायद तेज हो गयी है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने इसका समर्थन किया है। एक राष्ट्र एक चुनाव के संबंध में बनायी गयी सम

'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर JDU की सहमति, पूर्व राष्ट्रपति से मिले ललन सिंह
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने की कवायद तेज हो गयी है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने इसका समर्थन किया है। एक राष्ट्र एक चुनाव के संबंध में बनायी गयी समिति के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से जेडीयू नेताओं ने मुलाकात की। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने इसे लेकर अपनी पार्टी जेडीयू का पक्ष रखा। 


जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने इस संबंध में पार्टी के दृष्टिकोण से जुड़े पत्र को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय कमेटी को सौंपा। जेडीयू ने बताया कि पंचायत और नगर निकाय चुनाव भी एक साथ होने चाहिए लेकिन यह लोकसभा और विधानसभा चुनाव से अलग होने चाहिए। 


यदि ये चुनाव साथ होंगे तो हिंसा की घटनाएं भी कम देखने को मिलेगी। ऐसा होने से आमलोगों को काफी सहुलियत होगी। ऐसा किये जाने से संसाधनों का सही उपयोग हो पाएगा और चुनाव कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सही तरीके से हो पाएगी. एक साथ चुनाव होने से वोटरों की संख्या भी बढ़ेगी। दो बार मतदान करने के झंझट से वोटरों को छुटकारा मिल जाएगा। क्योंकि लगातार चुनाव होने से जनजीवन पर खासा असर पड़ता है। दो बार चुनाव होने से सरकारी काम-काज भी प्रभावित होता हैं। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें