ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

न्यायिक हिरासत में भेजे गए हेमंत सोरेन, ED ने 10 दिन की मांगी है रिमांड

RANCHI: झारखंड की पीएमएलए कोर्ट ने जमीन घोटाले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया है। बुधवार को ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर आ

न्यायिक हिरासत में भेजे गए हेमंत सोरेन, ED ने 10 दिन की मांगी है रिमांड
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड की पीएमएलए कोर्ट ने जमीन घोटाले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया है। बुधवार को ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया था। ईडी ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी है। मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।


दरअसल, झारखंड में हुए जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने बुधवार को करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को हिरासत में ले लिया था। ईडी की हिरासत में हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे थे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद ईडी की टीम देर रात उन्हें अपने रांची स्थित दफ्तर ले गई थी और सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी थी।


गुरुवार की दोपहर ईडी की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को PMLA  कोर्ट मे पेश किया था। ED दफ़्तर से लेकर कोर्ट परिसर तक भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतज़ाम किया गया है। ईडी ने पूछताछ के लिए कोर्ट से हेमंत सोरेन की 10 दिन की रिमांड मांगी है। जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है और हेमंत सोरेन को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया है। कोर्ट से बाहर निकलने के दौरान हेमंत सोरेन के समर्थकों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें