ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

VALENTINE DAY को लेकर बजरंग दल ने जारी किया फरमान, पिता दिवस और शहीद दिवस के रूप में मनाएं वेलेंटाइन डे

DARBHANGA: युवाओं के लिए वैलेंटाइन वीक का आज सबसे खास दिन है। वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन आज प्रॉमिस-डे के तौर पर मनाया जाता है। वैलेंटाइन-डे आने में अभी तीन दिन बच

VALENTINE DAY को लेकर बजरंग दल ने जारी किया फरमान, पिता दिवस और शहीद दिवस के रूप में मनाएं वेलेंटाइन डे
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle


DARBHANGA: युवाओं के लिए वैलेंटाइन वीक का आज सबसे खास दिन है। वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन आज प्रॉमिस-डे के तौर पर मनाया जाता है। वैलेंटाइन-डे आने में अभी तीन दिन बचे हैं। इससे पहले वैलेंटाइन वीक में रोज-डे, प्रपोज-डे, चॉकलेट-डे और टेडी-डे को मनाया जा चुका है। अब सभी को 14 फरवरी का इंतजार है जिस दिन प्रेमी जोड़े वेलेंटाइन-डे मनाते हैं और अपने पार्टनर को इस बात का यकीन दिलाते हैं कि वे जीवनभर एक दूसरे का साथ देंगे लेकिन खुशी के रंग को भंग करने की चेतावनी देते हुए बजरंग दल ने फरमान जारी किया है। 


14 फरवरी को मनाए जाने वाले वेलेंटाइन डे को पिता दिवस और शहीद दिवस के रूप में मनाने का फरमान बजरंग दल ने जारी किया है। बजरंग दल के इस आह्ववान से इस बार युवाओं के मनसा पर पानी जरूर फिर सकता है।


बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश कुमार मधुकर ने बताया कि बजरंग दल ने एलान किया है कि 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाने वालों को सबक सिखाएंगे। वेलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीलता फैलायी जाती है। जिसे बजरंग दल कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। युवाओं से अपील की जा रही है कि वेलेंटाइन डे को वे पिता दिवस और शहीद दिवस के रूप में मनाएं। ऐसा नहीं करने पर उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लहेरियासराय टावर के पास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन गिफ्त जलाकर इस पर विरोध जताया। बजरंग दल ने दरभंगा के डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें वेलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें