ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

महंगाई पर सरकार को घेरेंगे तेजस्वी, साइकिल चलाकर जाएंगे विधानसभा

PATNA : बिहार विधानमंडल का एक महीने चलने वाला सत्र शुक्रवार से ही शुरू हो गया है. सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष महंगाई से लेकर कृषि बिल जैसे मुद्दे पर सरकार को लगातार घेर रहा है.&n

महंगाई पर सरकार को घेरेंगे तेजस्वी, साइकिल चलाकर जाएंगे विधानसभा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानमंडल का एक महीने चलने वाला सत्र शुक्रवार से ही शुरू हो गया है. सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष महंगाई से लेकर कृषि बिल जैसे मुद्दे पर सरकार को लगातार घेर रहा है. 

इसी क्रम में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादल साइकिल से विधानसभा पहुंचेगें. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में सरकार को घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज अपने आवास से विधानसभा तक साइकिल मार्च करते हुए पहुंचेंगे. कुछ ही देर में तेजस्वी यादव अपने घर से रवाना होंगे. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि  लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है.  पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ रहे मूल्यों के खिलाफ आज तेजस्वी साइकिल मार्च करेंगे. 

बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव पेट्रोल-डीज़ल के दाम  बढ़ने के खिलाफ विरोध जताने के लिए ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन उन्हें गेट पर ही सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया था. बिहार विधानसभा के मुख्य द्वार पर पदाधिकारियों ने तेजस्वी यादव को ट्रैक्टर लेकर अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी. इसके बाद ट्रैक्टर को मुख्य द्वार पर छोड़ कर तेजस्वी यादव अपनी गाड़ी से अंदर गए थे. विधानसभा पहुंचकर उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि सरकार महंगाई कम करने की बात कहकर सत्ता में आई थी. नीतीश कुमार पेट्रोल-डीज़ल के दाम पर चुप क्यों हैं. उनको इस पर बयान देना चाहिए.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें