ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

कोरोना काल में मोदी सरकार के कामकाज ने दिलाई बिहार में जीत, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया दावा

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के लिए भले ही जानकार अलग-अलग फैक्टर को तलाश रहे हो, लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्पष्ट तौर पर मानना है कि कोरोना क

कोरोना काल में मोदी सरकार के कामकाज ने दिलाई बिहार में जीत, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया दावा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के लिए भले ही जानकार अलग-अलग फैक्टर को तलाश रहे हो, लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्पष्ट तौर पर मानना है कि कोरोना का हाल में मोदी सरकार ने देशवासियों के लिए जो काम किया उसी का नतीजा था कि बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को जीत हासिल हुई. जेपी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में जो चुनाव हुए उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कोरोना प्रबंधन को लेकर उठाए गए कदम पर जनता ने मुहर लगा दी.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि जब कोरोना की महामारी के बीच लोग परेशान थे, रोजगार छीन रहा था. वैसे दौर में मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले किए. लॉकडाउन के बीच लोगों तक ना केवल मदद पहुंचाई बल्कि उनको वापस घरों तक पहुंचाया. यह सारे ऐसे फैसले थे जिसका चुनावों पर बड़ा प्रभाव पड़ा. जेपी नड्डा ने दावा किया है कि बिहार में चुनाव जीतने के पीछे कोरोना प्रबंधन सबसे बड़ा फैक्टर रहा.

आपको याद दिला दें कि मोदी सरकार ने ना केवल कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त अनाज मुहैया कराया बल्कि डायरेक्ट कैश बेनिफिट भी दिया गया. बीजेपी का दावा है कि इन्हीं फैसलों के कारण जनता के बीच उसकी लोकप्रियता बढ़ी और केंद्र सरकार के कामकाज का ही नतीजा है कि बिहार चुनाव में पार्टी को जीत हासिल हुई.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें