ब्रेकिंग
बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार

‘पता नहीं यह परीक्षा कहां हुई और कौन नंबर दे रहा है’ PM पद के लिए नीतीश को सर्व गुण संपन्न बताने पर बोली कांग्रेस

PATNA: तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद I.N.D.I.A में शामिल दल गठबंधन का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपने की मांग करने लगे हैं। गठबंधन में शामिल जेडीयू और

‘पता नहीं यह परीक्षा कहां हुई और कौन नंबर दे रहा है’ PM पद के लिए नीतीश को सर्व गुण संपन्न बताने पर बोली कांग्रेस
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद I.N.D.I.A में शामिल दल गठबंधन का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपने की मांग करने लगे हैं। गठबंधन में शामिल जेडीयू और आरजेडी के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम पद के लिए सर्व गुण संपन्न बता रहे हैं तो वहीं खुद कांग्रेस की महिला विधायक ने पिछले दिनों शीर्ष नेतृत्व से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नेतृत्व सैंपने की मांग कर दी थी हालांकि बिहार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश की पीएम पद की दावेदारी को सीरे से नकार दिया है।


बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पीएम पद की दावेदारी को नकारते हुए कहा है कि इसकी जानकारी नहीं है कि इसकी परीक्षा कहां हुई और नीतीश कुमार को कौन नंबर दे रहा है लेकिन नीतीश कुमार बड़े लीडर हैं इसमें किसी को कहां संशय है। नेतृत्व कौन करेगा और नेता कौन होगा, ये सब चीजें को-ऑर्डिनेशन कमेटी में तय होती हैं। गठबंधन के लीडर कौन बनेंगे ये क्षेत्रीय स्तर पर तय नहीं होता है। लोकसभा चुनाव की तैयारी कैसे करनी है इसको लेकर दिल्ली में कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हो चुकी है और पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।


वहीं डीएमसीएच में डॉक्टरों की शराब पार्टी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री इस पर एक्शन ले रहे हैं जिसने भी यह काम किया है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं बीजेपी द्वारा आरोप लगाने पर अखिलेश सिंह ने कहा कि जब शराबबंदी कानून लागू हुई उस वक्त बीजेपी सरकार में थी उसने विरोध तो किया नहीं था। अब जब सत्ता से बाहर गो गए हैं तो तरह तरह की बातें कर रहे हैं। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें