ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

CM नीतीश पर भड़के सुशील मोदी, कहा- RJD समर्थकों ने थाने में घुसकर DSP की पिटाई की, यही 'जनता राज' है

PATNA : नीतीश कुमार के जनता राज वाले बयान पर राजनीति तेज़ हो गई है। संजय जायसवाल के बाद अब बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने लॉ ए

CM नीतीश पर भड़के सुशील मोदी, कहा- RJD समर्थकों ने थाने में घुसकर DSP की पिटाई की, यही 'जनता राज' है
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : नीतीश कुमार के जनता राज वाले बयान पर राजनीति तेज़ हो गई है। संजय जायसवाल के बाद अब बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने लॉ एंड आर्डर की पोल खोलते हुए कई मामले को उठाया है। मोदी ने कहा कि पीरबहोर थाना में राजद समर्थक घुसकर DSP से मारपीट करते हैं। Ex MLC लालू का कबाब मंत्री अनवर अहमद को थाने से छोड़ देती है, क्या यही जनता राज है ?




सुशील कुमार मोदी ने वीडियो जारी कर कहा है कि पिछले दो दिनों से राजधानी पटना के पीरबहोर इलाके को सब्जी बाग़ के लोगों ने घेरकर रखा है। पीरबहोर पुलिस ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया तो भीड़ ने अपराधी को छुड़ा लिया और पुलिसकर्मी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं, कल अनवर अहमद खुद थाने जाकर पुलिस के साथ गाली गलौज किया। कुछ देर बाद उनके बेटा अशफर अहमद भी थाने पहुंच गए और पुलिस को धमकी दी कि तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा। पुलिस भी इतना डर गई कि अनवर अहमद को छोड़ दिया। 




बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार के मुताबिक़ बिहार में जनता का राज है। बिहार के पूर्व कानून मंत्री फरार हैं। क्या ये जनता का राज है? अनवर अहमद को छोड़ दिया गया ये भी क्या जनता का राज है?

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें