ब्रेकिंग
पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

सीएम नीतीश पर भड़के चिराग पासवान, बोले- आये दिन दलितों का मर्डर हो रहा, किस परिवार को नौकरी दिए बताइये

PATNA : बिहार पहुंचते ही लोजपा के सुप्रीमो चिराग पासवान ने सीएम नीतीश के ऊपर जमकर हमला बोला है. पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही चिराग ने मीडियाकर्मियों से बात की और उन्होंने सूबे में

सीएम नीतीश पर भड़के चिराग पासवान, बोले- आये दिन दलितों का मर्डर हो रहा, किस परिवार को नौकरी दिए बताइये
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार पहुंचते ही लोजपा के सुप्रीमो चिराग पासवान ने सीएम नीतीश के ऊपर जमकर हमला बोला है. पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही चिराग ने मीडियाकर्मियों से बात की और उन्होंने सूबे में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं को सीएम नीतीश को घेरा. चिराग पासवान ने नीतीश के ऊपर ये आरोप भी मढ़ दिया कि सीएम नीतीश के एक फैसले के बाद राज्य में और भी अपराध बढ़ा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दलित परिवार में अगर किसी की हत्या होती है तो मृतक के परिवार के किसी एक सदस्य को बिहार सरकार की ओर से नौकरी दी जाएगी.


पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि "बिहार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं हैं. सीएम नीतीश से गृह विभाग नहीं संभल रहा है. चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार ये योजना लेकर आये थे कि अगर किसी दलित परिवार में किसी व्यक्ति की हत्या होती है तो उनके परिवार के किसी एक सदस्य को बिहार सरकार नौकरी देगी. नीतीश हमको एक परिवार दिखाएं, जिन्हें नौकरी दी गई हो. नीतीश कुमार ने चुनाव में सिर्फ झुनझुना थमाया था."


आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सितंबर 2020 में नीतीश सरकार ने एक बड़ा एलान करते हुए कहा था कि अगर किसी भी दलित परिवार में किसी की हत्या होती है तो उनके परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. खुद सीएम नीतीश ने बैठक में एक बड़ा निर्णय लेते हुए अधिकारियों को यद आदेश दिया था. 


सीएम नीतीश ने कहा था कि अनुसूचित जाति या जनजाति के पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा अनुसूचित जाति या जनजाति परिवार के किसी भी सदस्य की हत्या होने पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के लिए तत्काल नियम बनाये जाये. सीएम ने कहा था कि अनुसूचित जाति जनजाति के उत्थान के लिए तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. अन्य संभावनाओं या योजनाओं पर भी विचार किया जाये. इसके अलावा और जो कुछ भी करने की जरूरत होगी, उनके लिए सब कुछ किया जायेगा. अनुसूचित जाती के उत्थान से समाज का उत्थान होगा. 


गुरूवार को दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग ने बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की और उन्होंने सीतामढ़ी में दारोगा के शहीद होने पर कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था चरमा गई है. बिहार में हो रही आपराधिक घटनाएं आए दिन सुर्खियां बनी हुई है. उन्होंने कहा कि जिनके कधों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है यदि वही असुरक्षित हैं तो भला आमलोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं. गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देख रहे हैं ऐसे में इस तरह की घटनाएं चिंताजनक है.  



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें