ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेशवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेशवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल

CM नीतीश की दिल्ली चुनाव प्रचार में 2फरवरी को होगी इंट्री, शाह और नड्डा के साथ करेंगे प्रचार

PATNA : अभी-अभी राजनीतिक गलियारें से बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली चुनाव प्रचार में सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम तय हो गया है। सीएम नीतीश कुमार दो फरवरी दो दिल्ली चुनाव प्र

CM नीतीश की दिल्ली चुनाव प्रचार में 2फरवरी को होगी इंट्री, शाह और नड्डा के साथ करेंगे प्रचार
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : अभी-अभी राजनीतिक गलियारें  से बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली चुनाव प्रचार में सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम तय हो गया है। सीएम नीतीश कुमार दो फरवरी दो दिल्ली चुनाव प्रचार में इंट्री मारेंगे। वे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चुनाव प्रचार करेंगे।


नीतीश कुमार दो फरवरी को दिल्ली में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। संगम बिहार विधानसभा क्षेत्र में नीतीश कुमार बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चुनाव प्रचार करेंगे तो वहीं बुराड़ी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ नीतीश कुमार वोट मांगेंगे।


सीएम नीतीश कुमार ने पहले ही  दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में जाने के मसले पर कहा कि वे 30 जनवरी तक व्यस्त हैं, इसके बाद ही आगे की सोचेंगे।अब नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम जारी हो गया है। बीजेपी के कदम से कदम मिलाते हुए नीतीश दिल्ली में अपना कदम रखेंगे। बीजेपी के दिग्गजों  के साथ मिलकर नीतीश दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों से अपने पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।


बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जेडीयू के साथ दो सीटों पर समझौता किया है। दिल्ली के संगम बिहार और बुराड़ी की सीटें जेडीयू को दी गयी हैं। बुराड़ी से जेडीयू के शैलेन्द्र कुमार और संगम बिहार सीट से एससीएल गुप्ता को टिकट दिया गया है। दिल्ली में बिहारी आबादी की खासी तादाद इन दोनों सीटों पर बसती है। वहीं बिहार की प्रमुख विपक्षी दल आरजेडी भी दिल्ली में कांग्रेस से समझौता कर चार सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रही है। 




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें