ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

चिराग का JDU का दो टूक : PM मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं, श्याम रजक को लेकर जले पर नमक छिड़का

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने जेडीयू को लेकर अपना का रुख बरकरार रखा है। अपनी पार्टी के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज चिराग पासवान ने बै

चिराग का JDU का दो टूक : PM मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं, श्याम रजक को लेकर जले पर नमक छिड़का
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने जेडीयू को लेकर अपना का रुख बरकरार रखा है। अपनी पार्टी के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज चिराग पासवान ने बैठक की इस बैठक में चिराग ने यह साफ कर दिया कि किसी भी कीमत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान उनकी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करती है तो इस मामले पर कड़ा रुख अख्तियार किया जाएगा।


चिराग पासवान ने बिहार में कोरोना महामारी के बीच सरकार की तरफ से किए जा रहे इंतजामों पर एक बार फिर असंतोष जाहिर किया है। एलजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने टेस्टिंग की बात कही लेकिन अभी भी आरटी पीसीआर टेस्ट नहीं किया जा रहा है। बिहार सरकार के जिन अधिकारियों से उनकी बातचीत हुई है उन्होंने बताया है कि रैपिड एंटीजन टेस्ट की तुलना में आरटी पीसीआर टेस्ट बेहद कम हो रहे हैं। चिराग ने कहा है कि इससे बिहारियों की जान खतरे में पड़ रही है। चिराग पासवान ने कहा है कि आरटी पीसीआर टेस्ट की कमी बेहद चिंताजनक के संकेत दे रही है। आईसीएमआर के नियमों के मुताबिक आईटीपीसी आटे से बनाए जाने चाहिए लेकिन यह नहीं हो पा रहा है।


श्याम रजक के जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल होने पर भी लोक जनशक्ति पार्टी ने तंज कसा है। एलजेपी ने जेडीयू के जले पर नमक छिड़कते हुए कहा है कि श्याम रजक जैसे नेता का जेडीयू छोड़ कर चला जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एलजेपी के ट्विटर हैंडल से श्याम रजक की तस्वीर के साथ यह ट्वीट किया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें