ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

चिराग पासवान अपनी पार्टी के नेताओं से करेंगे सीधा संवाद, सोमवार को वर्चुअल मीटिंग बुलाई

PATNA : बिहार दौरे पर आए एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को अपनी पार्टी के नेताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। चिराग पासवान सोमवार को दोपहर 12 बजे से पार्टी के नेताओं के साथ वर्चुअ

चिराग पासवान अपनी पार्टी के नेताओं से करेंगे सीधा संवाद, सोमवार को वर्चुअल मीटिंग बुलाई
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार दौरे पर आए एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को अपनी पार्टी के नेताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। चिराग पासवान सोमवार को दोपहर 12 बजे से पार्टी के नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी, बिहार के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रधान महासचिव, सभी जिलाध्यक्ष, एलजेपी के सभी सांसद विधायक और संभावित उम्मीदवारों को जोड़ा जाएगा। 


शुक्रवार की शाम पटना पहुंचे चिराग पासवान ने शनिवार को अपनी पार्टी के महत्वपूर्ण नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव और बिहार में कोरोना और बाढ़ के हालात पर चर्चा की। साथ ही साथ गठबंधन के मुद्दे पर भी अपनी राय स्पष्ट तौर पर रखी थी और चिराग पासवान एक विस्तारित बैठक के जरिए पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों और अन्य नेताओं के साथ संवाद करने वाले हैं। ऐसे में सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि चिराग सोमवार को इस वर्चुअल मीटिंग में कौन सी बातें कहते हैं। 


एलजेपी अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग फिलहाल अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। चिराग पासवान ने आज जमुई में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कोरोना से बचाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की है। इस बैठक में डीडीसी और जिले के सिविल सर्जन भी मौजूद रहे हैं। चिराग पासवान ने लगातार जिले के अंदर कोरोना महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे सरकारी इंतजामों पर फीडबैक लिया है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें