ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानबिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

BSP के इकलौते विधायक नीतीश के साथ, JDU में शामिल होंगे जमा खां

PATNA : बड़ी मशक्कत के बाद विधानसभा चुनाव में 1 सीट पर जीत हासिल करने वाली बीएसपी के इकलौते विधायक ने पाला बदल का फैसला कर लिया है. कैमूर के चैनपुर से बीएसपी के विधायक म

BSP के इकलौते विधायक नीतीश के साथ, JDU में शामिल होंगे जमा खां
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बड़ी मशक्कत के बाद विधानसभा चुनाव में 1 सीट पर जीत हासिल करने वाली बीएसपी के इकलौते विधायक ने पाला बदल का फैसला कर लिया है.  कैमूर के चैनपुर से बीएसपी के विधायक मोहम्मद जमा खां अब जदयू का दामन थामने जा रहे हैं. जेडीयू नेताओं से उनकी बातचीत हो चुकी है और जल्द ही वह अधिकारिक तौर पर जदयू का दामन थाम लेंगे.

जमा खां लगातार जेडीयू नेतृत्व के साथ संपर्क में थे. पिछले दिनों जेडीयू के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्होंने मुलाकात भी की थी. उस वक्त जमा खां ने कहा था कि वह एक ही इलाके से आने के कारण वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने आए थे, लेकिन इस मुलाकात के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जमा खां जेडीयू में शामिल हो जाएंगे और आखिरकार अब वही होने जा रहा है.

फर्स्ट बिहार ने इस मामले में विधायक जमा खां से बात की है. जमा खां ने कहा है कि उनकी बातचीत जेडीयू से चल रही है, लेकिन वह कब तीन थामने जा रहे हैं इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है. बता दें कि इससे पहले भी बिहार में बीएसपी के विधायक जो भी रहे अपने समय और फायदे के हिसाब से पल्ला बदलते रहे हैं. अब बारी जमा खां की है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें