ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

सीबीआई कोर्ट से तेजस्वी को राहत, जमानत बरकरार.. कोर्ट ने दी नसीहत

DELHI : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को आईआरसीटीसी घोटाला मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. तेजस्वी यादव आज दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुए थे.

सीबीआई कोर्ट से तेजस्वी को राहत, जमानत बरकरार.. कोर्ट ने दी नसीहत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को आईआरसीटीसी घोटाला मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. तेजस्वी यादव आज दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुए थे. जहां उनकी जमानत को सीबीआई ने चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने से इंकार कर दिया है. हालांकि तेजस्वी यादव को कोर्ट की तरफ से सोच समझकर बयान देने की नसीहत जरूर दी गई है.



आपको बता दें, सीबीआई ने दिल्ली की कोर्ट में तेजस्वी के खिलाफ याचिका दायर की थी. सीबीआई की तरफ से कहा गया था कि तेजस्वी यादव ने अपने खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच प्रभावित करने के लिए न सिर्फ सीबीआई के अधिकारियों बल्कि उऩके परिवार के लोगों को भी खुले मंच से धमकी दी. तेजस्वी यादव ने जनसभा के अलावा प्रेस कांफ्रेंस कर कानूनी कार्रवाई को रोकने की कोशिश की. उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे अनुसंधान के साथ साथ कोर्ट में चल रहे ट्रायल को रोकने की कोशिश की. तेजस्वी ने देश के संविधान को भी नीचा दिखाया है. ये वो आरोप हैं जो सीबीआई ने दिल्ली की कोर्ट में याचिका दायर कर लगाये थे. दिल्ली के राउस एवेन्यु के विशेष सीबीआई कोर्ट में तेजस्वी के खिलाफ दायर याचिका में बेहद गंभीर आरोप लगाये गये थे. CBI ने कहा था कि तेजस्वी यादव को जमानत देकर कोर्ट ने स्वतंत्रता दी थी लेकिन वे खुलेआम इसका दुरूपयोग कर जांच और ट्रायल में बाधा डाल रहे हैं. सीबीआई की अर्जी में तेजस्वी पर लगाये गये आरोप बेहद गंभीर हैं.




हालांकि अब तेजस्वी यादव को कोर्ट से राहत मिल गई है. तेजस्वी यादव के वकीलों ने दलील दी है कि तेजस्वी के बयान का केस से कोई लेना देना नहीं है. वह बयान राजनीतिक तौर पर दिया गया था. अब तेजस्वी यादव का जमानत बरकरार रखा गया है और सीबीआई अपनी जांच जारी रखेगी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें