ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

झारखंड में ऑपरेशन लोटस का डर: बस से एयरपोर्ट के लिए निकले महागठबंधन के MLA, हैदराबाद के लिए होंगे रवाना

RANCHI: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में सियासी हलचल लगातार तेज होती जा रही है। चंपई सोरेन के सरकार बनाने के दावा पेश करने के बावजूद राज्यपाल की तरफ से सरकार बनाने क

झारखंड में ऑपरेशन लोटस का डर: बस से एयरपोर्ट के लिए निकले महागठबंधन के MLA, हैदराबाद के लिए होंगे रवाना
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में सियासी हलचल लगातार तेज होती जा रही है। चंपई सोरेन के सरकार बनाने के दावा पेश करने के बावजूद राज्यपाल की तरफ से सरकार बनाने का न्योता नहीं देने पर नई सरकार के गठन को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 


राज्यपाल की तरफ से न्योता नहीं मिलने के कारण झारखंड में बड़े खेल की संभावना से महागठबंधन सहम गया है और विधायकों को तेलंगाना रवाना किया जा रहा है। महागठबंधन के विधायक बस से एयरपोर्ट के लिए निकल रहे हैं। सभी विधायक हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। 38 विधायकों को बस से एयरपोर्ट ले जाया जा रहा है> विधायकों को टूट से बचाने के लिए ये कवायद हो रही है।


इससे पहले विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपई सोरेन ने दावा किया कि सभी 47 विधायकों का समर्थन उन्हें प्राप्त है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल को एक वीडियो दिखाया जिसमें सभी 43 विधायक दिख रहे हैं। ये वही 43 विधायक हैं जिन्होंने चंपई सोरेन को समर्थन दिया है। राज्यपाल ने विधायकों से कहा कि उन्हें कल सूचित किया जाएगा।


राज्यपाल की तरफ से न्योता नहीं मिलने के बाद महागठबंधन ने अपने प्लान बी पर काम शुरू कर दिया है। विधायकों के टूटने के डर से सभी विधायकों को तेलंगाना के हैदराबाद भेजा जा रहा है। सभी विधायक बस से एयरपोर्ट के लिए निकल रहे हैं, जहां से चार्टर प्लेन के जरीए सभी एमएलए हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें