ब्रेकिंग
आपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावBihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावBihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा

बोले सुशील मोदी: CBI अधिकारियों को तेजस्वी की धमकी जांच प्रभावित करने की कोशिश, लालू ने कभी ऐसी धमकी नहीं दी

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। कहा कि CBI अधिकारियों को तेजस्वी की धमकी जांच को प्रभावित करने की कोशिश ह

बोले सुशील मोदी: CBI अधिकारियों को तेजस्वी की धमकी जांच प्रभावित करने की कोशिश, लालू ने कभी ऐसी धमकी नहीं दी
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। कहा कि  CBI अधिकारियों को तेजस्वी की धमकी जांच को प्रभावित करने की कोशिश है। उन्होंने यह भी कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कभी ऐसी धमकी नहीं दी थी। जो कल तक सबूत उपलब्ध करा रहे थे, वे अब सवाल उठाने लगे हैं।


IRCTC घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे तेजस्वी यादव की जमानत रद्द कराने को लेकर CBI ने 17 सितंबर काे राउज एवेन्यू कोर्ट में आवेदन दिया था। कोर्ट ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी करते हुए पूछा था कि सीबीआई की याचिका पर उनकी जमानत क्यों ना रद्द कर दी जाए। CBI की अर्जी के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गयी। नेताओं की बयानबाजी भी तेज हाे गयी। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों को खुली धमकी देकर भ्रष्टाचार के मामले की जांच को गलत तरीके से प्रभावित करने पर तेजस्वी तूले हैं। चारा घोटाला में सजायफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी कभी ऐसी धमकी नहीं दी थी। 


उन्होंने कहा कि कल तक जो सबूत उपलब्ध करा रहे थे आज वे सवाल उठाने लगे हैं। कोविड के कारण दो साल ट्रायल बाधित रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि CBIसोयी नहीं बल्कि भ्रष्टचारियों की नींद खराब होने वाली है। सुशील मोदी ने कहा कि आइआरसीटीसी घोटाले में सीबीआई इसी 28 सितम्बर को आरोप तय करने वाली है, इसलिए बेचैनी है।श्री मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव को 2018 में जमानत मिलने के बाद दो साल तक न्याय प्रक्रिया  कोविड के कारण ठप रही। उनके वकील ने 11 बार ट्रायल कोर्ट से समय मांग कर मामले को लटकाने की कोशिश की। सीबीआई सोया नहीं थी, लेकिन अब राजद-जदयू की नींद खराब होने वाली है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें