ब्रेकिंग
पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव

BJP की प्रदेश कार्यसमिति आज से शुरू, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच पहली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की जा रही है। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के

BJP की प्रदेश कार्यसमिति आज से शुरू, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच पहली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की जा रही है। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के आज से शुरू हो रही है जो रविवार तक के चलेगी। दोपहर 2 बजे कार्यसमिति की बैठक शुरू होगी। इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर अहम चर्चा होगी।


प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस संबोधित करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी बैठक को संबोधित करेंगे। आज होने वाले पहले सत्र की बैठक में बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के अलावे बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता भी बैठक से जुड़ेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि कार्य समिति के सभी सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद समेत सभी विधानसभा प्रभारी और मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वर्चुअल मीडियम से इस बैठक में जुड़ने वाले हैं। 


आज से शुरू होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दो मामलों में बेहद महत्वपूर्ण है। चुनाव के पहले कार्यसमिति की यह अंतिम बैठक होगी जबकि नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा के बाद उनकी यह पहली बैठक होगी। आपको याद दिला दें कि 20 मार्च को पार्टी ने नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण कार्यसमिति की बैठक नहीं हो सकी है। आज की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव को लेकर अपने नेताओं का मिजाज जानेंगे और साथ ही साथ उनसे महत्वपूर्ण फीडबैक भी लेंगे।


टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें