ब्रेकिंग
बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्धबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध

BJP पर भड़के बिहार के मंत्री, देश के युवाओं को 'अक्षत' नहीं 'नौकरी' चाहिए

PATNA: राम मंदिर को लेकर देश में सियासत जारी है। RJD कोटे से मंत्री सुरेंद्र राम ने इसे लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि देश के युवाओं को अक्षत नहीं चाहिए नौकरी

BJP पर भड़के बिहार के मंत्री, देश के युवाओं को 'अक्षत' नहीं 'नौकरी' चाहिए
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राम मंदिर को लेकर देश में सियासत जारी है। RJD कोटे से मंत्री सुरेंद्र राम ने इसे लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि देश के युवाओं को अक्षत नहीं चाहिए नौकरी चाहिए। लेकिन भाजपा वाले नौकरी की जगह अक्षत बांट रहे है। 


बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसे लेकर सियासत भी तेज हो गयी है। आए दिन कोई ना कोई राम मंदिर को लेकर बयान देता है और इस बयान पर लोग पलटवार भी करते दिखते हैं। ताजा मामला बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र राम से जुड़ा है जिन्होंने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए बांटे जाने वाले  अक्षत को लेकर कहा कि देश के युवाओं और नौजवानो को अक्षत की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें नौकरी की जरूरत है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए राजद के मंत्री ने कहा कि कल ये देश को जलाकर राख बांटेंगे। रोहतास में सुरेंद्र राम यह बातें कही। 


मंत्री सुरेंद्र राम ने आगे कहा कि राम मंदिर को लेकर भाजपा इतना एक्टिविटी कर रही है। लेकिन 2014 और 2019 में जनता से जो वादा मोदी सरकार ने किया था वो आज तक पूरा नहीं किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वो हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे। देश के किसानों की आय को दोगुना करेंगे। स्वीस बैंक में रखे काले धन को वापस लाने और देश के हर व्यक्ति के खाते में15-15 लाख रुपये डालने की बात कही थी। मोदी सरकार ने सारे वादे पूरे नहीं किए। आज युवा बेरोजगार है उनको नौकरी नहीं मिल रही है। नौकरी की जगह पर राम मंदिर के नाम पर भाजपा वाले अक्षत बांट रहे हैं। जबकि युवाओं और नौजवानों को नौकरी की जरूरत है लेकिन नौकरी की जगह उनको अक्षत दिया जा रहा है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें