ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

BJP विधायक ढुल्लू महतो को बड़ी राहत, इस संगीन मामले में कोर्ट ने किया बरी

DHANBAD: धनबाद की एमपी एमएलए कोर्ट से बाधमारा से बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो को बड़ी राहत मिली है।अपनी ही पार्टी की महिला पदाधिकारी ने ढुल्लू महतो के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया थ

BJP विधायक ढुल्लू महतो को बड़ी राहत, इस संगीन मामले में कोर्ट ने किया बरी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: धनबाद की एमपी एमएलए कोर्ट से बाधमारा से बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो को बड़ी राहत मिली है।अपनी ही पार्टी की महिला पदाधिकारी ने ढुल्लू महतो के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने इस मामले में ढुल्लू महतो को बरी कर दिया है।


एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार की कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि कहा कि अभियोजन पक्ष कोर्ट में साक्ष्य पेश नहीं कर सका। धनबाद बीजेपी की महिला पदाधिकारी ने विधायक ढुल्लू महतो पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर ढुल्लू महतो के खिलाफ 4 अक्टूबर 2019 को केस दर्ज किया था।


पीड़िता ने आरोप लगाया था कि साल 2015 में हिंदुस्तान जिंक के गेस्ट हाउस में विधायक ने उन्हें बुलाया और फिर उनके साथ जबदस्ती गलत काम किया। अपने दिए बयान में पीड़िता ने पूर्व में कहा था कि जब वो गेस्टहाउस गयी थी, तो वहां आनंद शर्मा थे। आनंद शर्मा और अयोध्या ठाकुर ने उससे कई बार कहा था कि ढुल्लू उसे पसंद करते हैं और अगर उनकी बात मान ली तो वे उन्हें मालामाल कर देंगे।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें