ब्रेकिंग
मोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्धफल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाजमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्धफल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज

BJP के चक्रव्यूह में फंसे नीतीश, RJD बोली.. महागठबंधन ही बचा सकता है

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद छाई खामोशी अब सियासी गलियारे में बयानबाजी का कारण बन रही है. विपक्ष सरकार में फैले सन्नाटे को लेकर लगातार सत्ता पक्ष के ऊपर तंज कस रहा

BJP के चक्रव्यूह में फंसे नीतीश, RJD बोली.. महागठबंधन ही बचा सकता है
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद छाई खामोशी अब सियासी गलियारे में बयानबाजी का कारण बन रही है. विपक्ष सरकार में फैले सन्नाटे को लेकर लगातार सत्ता पक्ष के ऊपर तंज कस रहा है. कांग्रेस ने सोमवार के दिन एनडीए गठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी को साथ आने का ऑफर दिया था और अब आरजेडी ने भी नीतीश कुमार को बीजेपी से अलग होने की नसीहत दी है.

आरजेडी का दावा है कि नीतीश कुमार बीजेपी के रचे चक्रव्यूह में फंस चुके हैं. आरजेडी के विधायक भाई बिरेंद्र ने कहा है कि नीतीश कुमार चारों तरफ से गिर चुके हैं और बीजेपी उन्हें फंसाना चाहती है. आरजेडी विधायक ने कहा है कि बीजेपी का मकसद नीतीश कुमार का सब कुछ खत्म कर देने का है. इतना ही नहीं भाई वीरेंद्र ने फर्स्ट बिहार से खास बातचीत में कहां है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद एक साथ काम कर चुके हैं. यह दोनों 74 के आंदोलन के नेता रहे हैं. हम लोगों की नीतीश कुमार के प्रति सहानुभूति है. लिहाजा सलाह दे रहे हैं कि बीजेपी को छोड़कर आगे आएं.

इतना ही नहीं आरजेडी विधायक ने खुले तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार को एनडीए से अलग होकर महागठबंधन का साथ देना चाहिए. भाई वीरेंद्र ने कहा है कि हम उन्हें सलाह भी दे रहे हैं और उनका स्वागत भी करेंगे. अपराध को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए भाई बिरेंद्र ने कहा कि भ्रष्ट्राचार पर सरकार की कोई नीति नहीं है. नीतीश सरकार के पार कोई पॉवर नहीं है, जो भी है बीजेपी के पाला में हैं, इनके पास कुछ भी नहीं हैं. इन्हें तो सीएम पद स्वीकार ही नहीं करना चाहिए था, लेकिन ये किस मुंह से सीएम बने हैं ये यही बताएंगे. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें