ब्रेकिंग
पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव

BJP का चुनावी मिशन : जेपी नड्डा 8 सितंबर को पटना आएंगे, आज मीडिया प्रभारियों की लेंगे क्लास

PATNA : विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 8 सितंबर को पटना आएंगे। नड्डा दो दिवसीय बिहार दौरे

BJP का चुनावी मिशन : जेपी नड्डा 8 सितंबर को पटना आएंगे, आज मीडिया प्रभारियों की लेंगे क्लास
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 8 सितंबर को पटना आएंगे। नड्डा दो दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगे और इस दौरान वह पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार चुनाव के मद्देनजर बिहार प्रदेश से बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। 


जेपी नड्डा आज पार्टी के मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला को वर्चुअल तरीके से संबोधित करने वाले हैं। आपको बता दें कि बिहार चुनाव में पार्टी के मीडिया विंग की भूमिका कैसी हो इसके लिए दो दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया है। आज कार्यशाला का दूसरा दिन है और बीजेपी अध्यक्ष वर्चुअल मीडियम से मीडिया प्रभारियों को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा के अलावे बिहार चुनाव की कमान संभालने वाले देवेंद्र फडणवीस भी इस कार्यशाला को संबोधित करने वाले हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल जी इस कार्यशाला में शामिल होंगे। 


8 सितंबर को जेपी नड्डा के बिहार दौरे के दौरान ही देवेंद्र फडणवीस 9 सितंबर को पटना आएंगे। देवेंद्र फडणवीस का यह पहला दौरा होगा। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष 7 सितंबर को ही पटना आ जाएंगे। आपको बता दें कि बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव भी लगातार पटना में पार्टी की बैठकों में शिरकत कर रहे हैं और चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें