ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी बजट सत्र आगामी 24 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र को लेकर तमाम तैयारियां पूरी की ज

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी बजट सत्र आगामी 24 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र को लेकर तमाम तैयारियां पूरी की जा चुकी है। आज संयुक्त सदन में राज्यपाल अपना अभिभाषण करेंगे और उसके बाद सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट रखी जाएगी। 


22 फरवरी को सत्र के दौरान सरकार की तरफ से वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया जाएगा और उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा शुरू होगी। 23 फरवरी को सरकार का सदन में इस पर जवाब आएगा। 24 फरवरी को द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और 25 फरवरी को बजट पर चर्चा के साथ-साथ सरकार का जवाब होगा। आज सुबह 11:30 बजे बिहार विधान मंडल के नए सेंट्रल हॉल के अंदर संयुक्त सदन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। महामहिम राज्यपाल की तरफ से जिन अध्यादेशों को मंजूरी दी गई है उन्हें सदन पटल पर रखा जाएगा। उसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन पटल पर आएगी। पिछले दिनों दिवंगत हुए नेताओं को सदन में शोक श्रद्धांजलि दी जाएगी और उसके बाद 22 फरवरी तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। 


बजट सत्र लंबा चलना है और इस दौरान सरकार कई विधाई कार्यो को निपटायेगी जबकि विपक्ष ने सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई है। बजट सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद है। बीते साल बिहार में विधानसभा चुनाव हुए और 17वीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र है। इसके पहले साल 2020 में कोरोना काल के कारण सत्र का संचालन पूरी तरह से नहीं हो पाया था।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें