ब्रेकिंग
किन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में जीविका दीदी का भारी हंगामा, आखिर क्यों आपे से बाहर हो गईं महिलाएं?

Bihar Politics: भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने जमकर हंगामा मचाया. इस दौरान उन्होंने अपना-अपना आवेदन फाड़कर हवा में लहरा दिया.

Bihar Politics
सीएम के कार्यक्रम में महिलाओं का हंगामा
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में आईँ जीविका दीदी ने भारी हंगामा मचाया। महिलाओं और जीविका दीदियों को उम्मीद थी की सीएम उनसे संवाद करेंगे लेकिन मुख्यमंत्री बिना संवाद किए ही वहा से निकल गए। जिसके बाद जीविका दीदियों ने हंगामा शुरू कर दिया। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को महिला संवाद यात्रा के तहत भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित मुखेरिया गांव पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं और जीविका दीदी मौजूद थीं। 


महिलाओं को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री मंच से संवाद करेंगे और उनकी बात सुनेंगे लेकिन मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे बिना ही सिर्फ एक-दो स्टाल का निरीक्षण कर वहां से रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय नारायण चौधरी भी मौजूद थे लेकिन मंच से संवाद न होने पर महिलाओं में नाराज़गी देखी गई।


मौके पर मौजूद महिलाओं ने हाथों में लिए आवेदन पत्र हवा में लहराना शुरू कर दिया और अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया। इस पूरी घटना ने स्थानीय प्रशासन और आयोजन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। महिलाओं का कहना है कि इतनी भीड़ के बावजूद मुख्यमंत्री ने जनता से संवाद नहीं किया जिससे वे निराश और दुखी हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें