ब्रेकिंग
बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बाबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा

Bihar politics: जेडीयू प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने बुलाई अहम बैठक, पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद

PATNA: जनता दल यूनाईटेड (JDU) के सम्मेलन के बाद मंगलवार को जेडीयू प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक बुलाई गयी। जिसमें पार्टी के बिहारभर के तमाम पदाधिकारी शामिल हुए। जेडीयू के प्

Bihar politics: जेडीयू प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने बुलाई अहम बैठक, पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: जनता दल यूनाईटेड (JDU) के सम्मेलन के बाद मंगलवार को जेडीयू प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक बुलाई गयी। जिसमें पार्टी के बिहारभर के तमाम पदाधिकारी शामिल हुए। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में यह बैठक पटना में हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं। वही मुख्यमंत्री की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर भी चर्चा हो रही है।


 बिहारभर से आए जेडीयू के तमाम पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की जानकारी दी जा रही है। यह बताया जा रहा है कि पहले चरण की यात्रा किस-किस जिले में और किस-किस दिन होगी। जेडीयू पदाधिकारी को यह भी बताया गया कि पहले पहले यात्रा का नाम 'महिला संवाद' यात्रा था जिसे बदलकर 'प्रगति यात्रा' कर दिया गया है। 


बताया गया कि पहले चरण में 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के 5 जिलों की यात्रा करेंगे। प्रगति यात्रा की शुरूआत 23 दिसंबर से पश्चिम चंपारण से होगी। 24 दिसंबर को नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण में रहेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। 26 दिसंबर को नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा शिवहर और सीतामढ़ी में होगी। 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में नीतीश की प्रगति यात्रा होगी। 28 दिसंबर को वैशाली में पहले चरण की यात्रा का अंतिम दिन होगा।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें