ब्रेकिंग
बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार

बिहार में बजेगा चुनावी बिगुल, नीतीश सरकार ने तबादलों से दिया संकेत

PATNA : कोरोना महामारी के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है लेकिन चुनाव आयोग की तैयारी और नीतीश सरकार के फैसले इस बात का संकेत दे रहे हैं कि

बिहार में बजेगा चुनावी बिगुल, नीतीश सरकार ने तबादलों से दिया संकेत
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना महामारी के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है लेकिन चुनाव आयोग की तैयारी और नीतीश सरकार के फैसले इस बात का संकेत दे रहे हैं कि विधानसभा चुनाव समय पर होंगे। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के पहले राज्य सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले शुरू कर दिए हैं। इन तबादलों को चुनाव का बड़ा संकेत माना जा रहा है। 


सोमवार की रात नीतीश सरकार में 17 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया। इनमें कई जिलों के एसपी भी शामिल है लेकिन अब सचिवालय के गलियारे से जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक जल्द ही आईएस अधिकारियों का भी तबादला किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए अपनी लिस्ट भी तैयार कर ली है। किसी भी वक्त आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा सकता है। आईपीएस के बाद आईएएस अधिकारियों का तबादला इस बात का पक्का संकेत है कि बिहार में विधानसभा चुनाव समय पर कराए जाएंगे। सरकार में शामिल जेडीयू और बीजेपी समय पर विधानसभा चुनाव कराए जाने की मांग कर रहे हैं। चुनाव आयोग की तैयारी भी पूरी है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा पहले ही कह चुके हैं कि विधानसभा चुनाव समय पर कराए जाएंगे। 


नीतीश सरकार को भी ऐसा लगता है कि कोरोना संक्रमण के मामले कम होते ही चुनाव आयोग बिहार में सही समय पर बिगुल बजा देगा। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही बिहार के अंदर तबादलों पर रोक लग जाएगी लिहाजा अभी से सरकार ने अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो आईएएस अधिकारियों के अलावा एसडीओ और डीएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले भी बड़े पैमाने पर किए जाएंगे।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें