ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Gopal Mandal: ‘अभी जमीन पर कब्जा करवाए हैं, जान भी मरवा देंगे’, JDU विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ केस दर्ज

BHAGALPUR: जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल (mla gopal mandal) एक बार फिर से मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। पिछले दिनों एयरफोर्स के रिटायर सार्जेंट की जमीन कब्जा करने का आरोप जे

Gopal Mandal: ‘अभी जमीन पर कब्जा करवाए हैं, जान भी मरवा देंगे’, JDU विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ केस दर्ज
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR: जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल (mla gopal mandal) एक बार फिर से मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। पिछले दिनों एयरफोर्स के रिटायर सार्जेंट की जमीन कब्जा करने का आरोप जेडीयू विधायक(jdu mla) पर लगा था। आरोप है कि गोपाल मंडल ने धमकी दी थी कि ‘अभी जमीन पर कब्जा करवाए हैं, जान भी मरवा देंगे’। अब इस मामले में विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ थाने में केस(case registered against jdu mla gopal mandal) दर्ज हो गया है।


दरअसल, भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पर वायुसेवा के पूर्व सार्जेंट नंदन कुमार यादव ने जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया था। रंगरा इलाके की 13 बीघा जमी के विवाद को लेकर यह आरोप लगाया गया था। पूर्व सार्जेंट ने नवगछिया एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। नंदन कुमार ने आरोप लगाया था कि गोपाल मंडल दूसरे पक्ष के लोगों को जबरन उनकी जमीन पर कब्जा दिला रहे हैं।


उन्होंने आरोप लगाया था कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन की फर्जी रसीद कटा रखी है। विधायक गोपाल मंडल पर आरोप है कि उन्होंने जबरन सीओ कार्यालय खुलवाया और दूसपरे पक्ष के लोगों के साथ सीओ पर दबाव बना रहे थे। जानकारी मिलने पर जब नंदन यादव वहां पहुंचे तो विधायक ने धमकी दी। उनका आरोप है कि एमएलए ने कहा कि अभी जमीन पर कब्जा करवाएं हैं, जान भी बरवा देंगे।


विधायक की धमकी के बाद पूर्व सार्जेंट ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है और एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उधर, विधायक गोपाल मंडल ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था और कहा था कि वह हमेशा कमजोर लोगों का साथ देते हैं। पीड़ित पूर्व सार्जेंट के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को विधायक गोपाल मडंल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही इस मामले में गोपाल मंडल से पूछताछ कर सकती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें