ब्रेकिंग
बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्धबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध

बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस पर खूब बरसे JDU विधायक: थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को हड़काया, बोले- आपलोग पर FIR करेंगे.. सबको सस्पेंड करवाएंगे

BEGUSARAI: बेगूसराय में तेजी से बढ़ रही अपराध की घटनाओं पर जेडीयू विधायक ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों का खूब हड़काया और उनके खिलफ केस दर्ज कराने तक की चेतावनी दे डाली। थाने में तै

बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस पर खूब बरसे JDU विधायक: थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को हड़काया, बोले- आपलोग पर FIR करेंगे.. सबको सस्पेंड करवाएंगे
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बेगूसराय में तेजी से बढ़ रही अपराध की घटनाओं पर जेडीयू विधायक ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों का खूब हड़काया और उनके खिलफ केस दर्ज कराने तक की चेतावनी दे डाली। थाने में तैनात जवानों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपराध के खिलाफ सख्ती नहीं बरती तो इसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। 


दरअसल, बुधवार की रात मटिहानी थाना क्षेत्र में देर रात करीब आधा दर्जन लोगों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित लोग जब अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का बताकर उन्हें वहां से चलता कर दिया। पुलिस के इस रवैये से लोग आक्रोशित हो गए और थाने में हंगामा करने लगे।


थाने में लोगों का हंगामा सुनकर पास से गुजर रहे मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह थाने पहुंचे, तो लोगों ने उनसे पुलिस की उदासीन रवैये की जानकारी दी। लोगों को बात को सुनकर विधायक राजकुमार सिंह ने मटिहानी थानेदार की क्लास लगा दी और फटकार लगाते हुए कहा कि आपके जैसे पुलिसकर्मी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब आप लोगों के खिलाफ FIR करेंगे। बाद में थानेदार के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।


जेडीयू विधायक ने थानेदार से कहा कि पुलिस वाले अगर सही तरीके से काम करें तो बदमाशों को अपराध करने की हिम्मत नहीं होगी। विधायक ने कहा कि इस बात का ध्यान रखिए नहीं तो सभी लोग सस्पेंड हो जाएंगे। अगर एक भी वारदात हुई तो हम एफआईआर करेंगे। विधायक ने पूरे मामले को लेकर एसपी से बातचीत करने की बात कही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें