ब्रेकिंग
‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी

असदुद्दीन ओवैसी ने खोला बड़ा राज, लालू परिवार ने मान ली होती मेरी बात तो आज तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री होते

DESK: आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानि AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ओवैसी ने कहा है कि अगर लालू परिवार ने उनकी बात मा

असदुद्दीन ओवैसी ने खोला बड़ा राज, लालू परिवार ने मान ली होती मेरी बात तो आज तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री होते
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानि AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ओवैसी ने कहा है कि अगर लालू परिवार ने उनकी बात मान ली होती तो बिहार में नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनते। बल्कि सीएम की कुर्सी पर तेजस्वी यादव बैठे होते। ओवैसी ने दावा किया है कि उनकी बात नहीं मान कर लालू यादव और उनके परिवार ने सबसे बड़ी भूल की है।


बात करने को नहीं तैयार हुए थे लालू-तेजस्वी

AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आज एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में ये राज खोला। उन्होंने कहा कि 2020 के बिहार चुनाव के दौरान लालू प्रसाद यादव औऱ राजद ने उनकी बात नहीं सुनी। ओवैसी बोले-2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मैंने कई दफे लालू यादव या तेजस्वी यादव से बात करने की कोशिश की। लेकिन दोनों बात करने को तैयार नहीं हुए. अपनी उसी गलती के कारण तेजस्वी विपक्ष में बैठे हैं।


AIMIM से बीजेपी को फायदा नहीं

दरअसल ओवैसी से सवाल किया गया था कि उनके कारण बीजेपी को फायदा होता है। ओवैसी ने कहा कि उनसे बीजेपी को फायदा नहीं बल्कि नुकसान होता है। बिहार में अगर एनडीए सत्ता में आ गयी तो इसके लिए राजद जिम्मेवार है AIMIM नहीं। हम तो चाह रहे थे कि राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़े। इससे बीजेपी विरोधी वोट में कोई बिखराव नहीं होता लेकिन लालू औऱ तेजस्वी ने कोई बात ही नहीं सुनी।


हम आपको बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते बनते रह गये थे. इसके लिए ओवैसी को भी जिम्मेवार माना जाता है. ओवैसी की पार्टी ने बिहार की पांच मुस्लिम बहुल सीटों को जीत लिया था. वहीं कई सीटों पर अच्छे खासे वोट काट लिये थे. बिहार के सीमांचल में ओवैसी की पार्टी ने अमौर, कोचाधाम, जोकीहाट, बायसी और बहादुरगंज विधानसभा पर कब्जा जमा लिया है.


औवैसी से ये सवाल उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर पूछा गया था. ओवैसी उत्तर प्रदेश चुनाव में भी ताल ठोंक रहे हैं. उन्होंने मुस्लिम बहुल इलाकों में अपना उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है. इससे चर्चा ये होती रही है कि ओवैसी अपने उम्मीदवार उतार कर भाजपा को फायदा पहुंचाते हैं. असदुद्दीन ओवैसी ने टीवी चैनल के प्रोग्राम में इस धारणा को गलत बताया. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें