ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

अपने समर्थकों के साथ संजय कुमार सिंह जन आशीर्वाद महासभा में हुए शामिल, चिराग पासवान का किया जोरदार स्वागत

VAISHALI: वैशाली के साहेबगंज स्थित उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जन आशीर्वाद महासभा में भारी भीड़ उमड़ी। प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख सह

अपने समर्थकों के साथ संजय कुमार सिंह जन आशीर्वाद महासभा में हुए शामिल, चिराग पासवान का किया जोरदार स्वागत
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: वैशाली के साहेबगंज स्थित उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जन आशीर्वाद महासभा में भारी भीड़ उमड़ी। प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख सह मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ जन आशीर्वाद महासभा में शामिल हुए। संजय कुमार सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को गुलदस्ता देकर वैशाली की धरती पर उनका स्वागत किया। इस दौरान संजय कुमार सिंह ने मंच से वैशाली की जनता को संबोधित किया। 


वैशाली लोकसभा क्षेत्र के साहेबगंज में बड़ी जनसभा कर चिराग पासवान ने कहा-मेरा गठबंधन और तालमेल सिर्फ बिहार की जनता के साथ है. कोई अगर ये समझता है कि चिराग पासवान को तोड़ देगा और झुका देगा तो वह गलतफहमी में है. चिराग पासवान शेर का बच्चा है, वह न झुकने वाला है औऱ ना टूटने वाला है. यानि चिराग पासवान ने खुलेआम एलान कर दिया है कि अगर बीजेपी अपनी शर्तों पर सीटों का बंटवारा करना चाह रही है तो वह उन्हें मंजूर नहीं है.


वैशाली की सभा में चिराग पासवान ने कहा कि मुझे न सत्ता का लोभ रहा है और ना मोह रहा है. आगे भी सत्ता के मोह में मैं कोई काम करने वाला नहीं हूं. चिराग पासवान का गठबंधन तालमेल सिर्फ बिहार की जनता के साथ है. जनता के अलावा किसी और के साथ मेरा कोई कमिटमेंट नहीं है. लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष ने कहा कि चिराग पासवान किसी के आगे झुकता नहीं है, किसी को छलता नहीं है. चिराग पासवान को तोड़ने की लाख कोशिश की गई. लेकिन जो लोग सोचते हैं कि चिराग पासवान टूट जाएगा वो लोग भूल जाते है कि चिराग पासवान शेर का बेटा है. ना मैं टूटने वाला हूं और ना झुकने वाला हूं. चिराग पासवान ने अपनी जनसभा में एक बार फिर बीजेपी या एनडीए का नाम तक नहीं लिया.


चिराग पासवान ने बिहार की मौजूदा सरकार पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने जनसभा में कहा कि बिहार में कई सरकारें आयीं और कई सरकारें गयी. कई गठबंधन आये, कई गठबंधन गये लेकिन बिहार की स्थिति बदहाल ही है. बिहार की स्थिति सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है. हर साल बिहार बर्बादी की ओर बढता जा रहा है. चिराग पासवान ने बिहार को इसी बर्बादी से बचाने का जिम्मा उठाया है। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को किसी एक पार्टी ने नहीं लूटा है. इस राज्य को कई पार्टियों ने लूटा है. अब फिर से चुनाव आ रहे हैं, वो लोग मैदान में आयेंगे, जो आपसे पहले वादे करके गये थे. उनसे सवाल पूछिये. वैसे लोगों को पहचानिये जिन्होंने जनता से वादा करके उसे पूरा नहीं किया. 












इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें