ब्रेकिंग
छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंहछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह

अनशन पर बैठे अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों से स्वास्थ्य मंत्री ने कहा... नहीं मिलेगा कोई लिखित आश्वासन, अनशन तोड़ना है तो तोड़े

RANCHI: पिछले 28 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे राज्य के जीएनएम-एएनएम-एनआरएचएम अनुबंधकारी स्वास्थ्यकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। स्वास्थ्य

अनशन पर बैठे अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों से स्वास्थ्य मंत्री ने कहा... नहीं मिलेगा कोई लिखित आश्वासन, अनशन तोड़ना है तो तोड़े
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: पिछले 28 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे राज्य के जीएनएम-एएनएम-एनआरएचएम अनुबंधकारी स्वास्थ्यकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें अनशन अविलंब समाप्त करने को कहा और कहा कि इसका इतनी जल्दी समाधान नहीं हो सकता। 20 फरवरी के बाद इस मुद्दे पर बैठक होगी उस बैठक में उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।


बन्ना गुप्ता ने आंदोलकारियों के उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें वो अपनी मांग पूरी होने का लिखित आश्वासन मांग रहे थे, उन्होने कहा कि इस मामले पर कोई लिखित आश्वासन नहीं दे सकता है, अनशन तोड़ना है तो तोड़े नहीं तो कोई बात नहीं। मंत्री ने कहा कि 20 फरवरी के बाद इस मामले पर 4 पक्षीय वार्ता होगी उसके बाद इस मामले पर स्थाई समाधान की ओर बढ़ा जाएगा। उन्होने आगे कहा कि नियुक्ति नियमावली में आये हुए व्यधान का समाधान निकाला जाएगा। 


वही दूसरी ओर अनशन कर रहे है आंदोलनकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत सकारात्मक रही है, हम लोगों की इच्छा है कि इस मामले पर कोई लिखित आश्वासन मिल जाए ताकि हम अपने अन्य साथियों से इसपर विचार विमर्श कर सके। उन्होने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक संवेदनशील मंत्री है और हमारे तकलीफो को समझते हुए वो उसका समाधान करेंगे, अगर कोई इस मामले का समाधान कर सकता है तो वो केवल मंत्री ही कर सकते है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें